भाग-1: सपने में जो आपने देखा, जानिए उसका मतलब
Recommended Video

सोते वक्त आप हर रोज कुछ न कुछ सपने में जरूर देखते होंगे। कभी चूहा तो कभी बिल्ली, कभी समुद्र तो कभी लड़की, कभी सांप तो कभी कुत्ता। कुछ न कुछ आपको सपने में जरूर दिखता होगा। आप उस सपने को सपने की तरह देख आगे बढ़ जाते हैं। क्या कभी आपने सोचा है, कि इन सपनों का भी आपके जीवन में बड़ा महत्व है। जी हां ज्योतिष विद्या के अनुसार व्यक्ति जो कुछ भी सपने में देखता है, उसका प्रभाव उसके जीवन पर जरूर पड़ता है।
कई बार आपको याद रहता है कि आज आपने सपने में क्या देखा और कई बार भूल जाते हैं। अगर याद रहता है, तो एक बार आज़मा कर जरूर देखें। देखें कि आज आपने जो सपने में देखा था, उसके बाद आपके जीवन में क्या खास हुआ। आपको ज्योतिष की इस विधा पर जरूर यकीन हो जायेगा। यदि आपको सपना याद नहीं रहता है और आप चाह कर भी याद नहीं रख पाते हैं, तो उसके लिये आपको सिर्फ एक काम करना है। जैसे ही आपकी आंख खुले, बस मनमें दो बातें सोचिये, "मैं कहां हूं और मैं क्या कर रहा ?" बस फिर आप अपना स्वप्न भूल नहीं सकते।
आज हम यहां 20 स्वप्नों की व्याख्या कर रहे हैं। हर रोज इसी पेज पर आपको मिलेगा एक नया स्वप्न और उसका वर्णन। यदि आप कोई ऐसी वस्तु, व्यक्ति, जानवर, चित्र, स्थान, आदि देखें, जिसके बारे में यहां नहीं बताया गया है, तो कमेंट के जरिये हमें बतायें। फोटो-फीचर में आप देख सकते हैं स्वप्न में देखी गईं चीजें व उनके मतलब।

शराब पीना
यानी आपकी मृत्यु का कारण शराब बनेगी।

कृषि
यदि आप सपने में खेती होते हुए देखते हैं, तो आपको जल्द ही संतान प्राप्ति होगी।

भूकंप
सपने में भूकंप यानी आपकी संतान को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है। या वो दु:खी होंगे।

सीढ़ी चढ़ना
यदि आप स्वप्न में खुद को सीढ़ी चढ़ते हुए देखते हैं तो आपके घर में सुख एवं समृद्धि के आने की संभावना प्रबल हो जाती है।

सीढ़ी उतरना
यदि आप स्वप्न में खुद को सीढ़ी से उतरते हुए देखें तो सावधान हो जायें। धनहानि या व्यवसायिक पतन की संभावना हो सकती है।

लाठी
स्वप्न में लाठी देखने का मतलब आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सुराही
यदि सपने में सुराही देखते हैं, तो उसका सीधा मतलब यह है कि आप कभी भी बुरी संगत में पड़ सकते हैं।

घर में बारिश
घर में बारिश होते हुए स्वप्न में देखने से आपके घर में रोज-रोज की कलह बढ़ेगी और किसी को रोग लगने की आशंका होगी।

नगर में भारी वर्षा
पूरे शहर में बारिश होते हुए सपने में देखने से आपके घर में खुशियां और धन आने की संभावना रहती है।

हरा-भरा बागीचा
हरा-भरा बागीचा देखने से धन लाभ मिलता है।

शव
शव देखने से धन का लाभ मिलता है।

समुद्र
समुद्र देखने से धन लाभ एवं यश की प्राप्ति होती है। नौकरी पेशे वालों का जल्द प्रोमोशन होने की संभावना रहती है।

पूजन करना
यदि आप सपने में पूजा कर रहे हैं, तो इसका मतलब आपके जीवन में अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

लाल फूल
लाल रंग का फूल देखने से आपको पुत्र रत्न की प्राप्ति की संभावना रहती है अथवा पुत्र से सुख की प्राप्ति होती है।

झंडा
झंडा देखने से आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती है।

नदी में तैरना
यदि आप स्वप्न में खुद को नदी में तैरते हुए देखें तो इसका मतलब आपके सारे कष्ट जल्द ही दूर होंगे।

आईना देखना
यदि आप सपने में आईना देखते हैं, तो इसका मतलब आपको किसी से प्रेम होने वाला है या हो गया है।

रोटी खाना
यदि आप सपने में रोटी खाते हैं तो इसका मतलब सीधा है- आपकी जल्द ही पदोन्नति होने वाली है।

बिल्ली
सपने में बिच्ची देखने का मतलब जल्द ही आपका आपके शत्रु या चोर से सामना हो सकता है।

बिल्ली या बंदर काटे
यदि सपने में आपको बिल्ली या बंदर काट ले तो उसका मतलब आपको जल्द ही कोई रोग लग सकता है या संकट की घड़ी चल रही है।

तलवार
तलवार देखने का मतलब यदि आप किसी परियोजना में जीजान से लगे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी।

पत्थर
सपने में पत्थर देखने से शत्रु बढ़ते हैं या किसी प्रकार की विपत्ति आती है।

हवाई जहाज
स्वप्न में हवाई जहाज देखने से आपके खर्च बढ़ते हैं और परेशानियां दूर होती हैं।

सफेद फूल
स्वप्न में सफेद फूल देखने से दु:खों से छुटकारा मिलता है।

सिंहासन
स्वप्न में सिंहासन देखने से घर में ढेर सारी खुशियां आती हैं।

जलता हुआ दीपक
जलता हुआ दीपक स्वप्न में देखने से आयु में वृद्धि होती है।

आंधी-तूफान
आंधी-तूफान देखने का सीधा तात्पर्य यह है कि आपके ऊपर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है।

पान खाना
सपने में पान खाना यानी कि जल्द ही आपको सुंदर स्त्री मिलेगी।

सूखा पेड़
ढेर सारे दु:ख एक साथ मिल सकते हैं।

कुएं
कुएं में पानी देखने से आपको ढेर सारा धन लाभ एवं किसी परियोजना में सफलता मिलती है।

अंग भंग देखना
सपने में अंग भंग देखना यानि आप मौत के करीब जा सकते हैं।

अर्थी
सपने में अर्थी देखने से सीधा तात्पर्य यह है कि आपको रोगों से छुटकारा मिलेगा।

सपनों का जीवन पर प्रभाव- भाग 2
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications