CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लगातार राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुटे हैं। इसी बीच, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। शुक्रवार (10 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हिंदू आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने पहले अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में नमाज पढ़ने की इजाजत दी थी। इस 'पाप' के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
इस दौरान, अयोध्या के बिकापुर को सीएम योगी ने 432 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जनसभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग अब आस्था की बात करते हैं, उन्होंने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ने की इजाजत देकर 'पाप' किया था। सीएम ने आगे कहा कि उन्होंने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई थी। क्या कोई कल्पना कर सकता है कि जामा मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ हो? क्या कोई सरकार या समाजवादी पार्टी या कांग्रेस कभी ऐसा करवा सकती है? अगर नहीं, तो हनुमानगढ़ी में यह पाप क्यों किया गया? इसके लिए कौन जिम्मेदार था? आइए विस्तार से जानते हैं कि सीएम योगी की ने क्या-क्या कहा?
जनसभा में आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि SP और कांग्रेस ने हमेशा अयोध्या के विकास का विरोध किया और राम मंदिर के निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए, राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं और अयोध्या के लिए पहचान का संकट पैदा किया। डबल-इंजन सरकार के सत्ता में आने के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ और कोई इसे रोक नहीं सका। आज हर साल लाखों भक्त अयोध्या आते हैं।' अयोध्या में राम मंदिर में दान की कथित चोरी को लेकर चल रहे विवाद के बीच आदित्यनाथ का विपक्ष पर यह हमला हुआ है। CM ने आरोप लगाया कि विपक्ष अयोध्या में हो रहे बदलाव से परेशान है, क्योंकि सत्ता में रहते हुए वे ऐसे काम करने में नाकाम रहे थे। उन्होंने कहा कि वे आज अयोध्या का विरोध इसलिए करते हैं, क्योंकि वे खुद ये काम नहीं कर सके। उन्हें इस बात से परेशानी है कि एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है और कई प्रोजेक्ट्स के नाम निषाद राज और अन्य सम्मानित हस्तियों के नाम पर रखे गए हैं।' मंदिर वाले शहर में BJP सरकार के कामों का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद से अयोध्या पूरी तरह बदल गई है। सीएम योगी ने कहा कि एक समय था जब अयोध्या में अच्छी सड़कें, बिजली और बुनियादी नागरिक सुविधाएं नहीं थीं। आज यह शहर शानदार है, इसकी सड़कें रोशन हैं, यह देश के चुनिंदा सोलर शहरों में से एक बन गया है और यहां सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि शहर में अब विकसित घाटों, राम की पैड़ी, भक्ति पथ, राम पथ और अन्य बुनियादी ढांचों की एक श्रृंखला है, जिससे तीर्थयात्रियों का अनुभव बेहतर हुआ है। सीएम योगी ने आगे कहा कि जो 500 सालों में हासिल नहीं हो सका, वह अब हकीकत बन गया है। साधु-संतों और भक्तों की पीढ़ियों ने राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए संघर्ष किया। जो लोग कभी दावा करते थे कि अयोध्या में एक पक्षी भी नहीं उड़ सकता, वे अब हर साल लाखों भक्तों को आते हुए देख सकते हैं। बाद में बस्ती जिले में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी में नमाज वाली घटना का फिर से जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि याद कीजिए, यही लोग अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा थे। एक ऐसी जगह, जो हम सबकी आस्था का प्रतीक है। यही वे लोग हैं जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाईं। यही वे लोग हैं जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि और यही वे लोग और पापी हैं, जिन्होंने पवित्र हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी। अब, उन्हें उस पाप के लिए माफी मांगनी चाहिए, जो उन्होंने पवित्र हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर किया था। मुख्यमंत्री का इशारा नवंबर 2003 की एक घटना की ओर था, जब भगवान हनुमान को समर्पित मंदिर हनुमानगढ़ी के बाहर नमाज पढ़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। नमाज की घटना के बारे में पूछे जाने पर, यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक और बीजेपी सांसद बृज लाल ने मीडिया के आगे इसे सच घटना बताया। यह घटना नवंबर 2003 में रमजान के महीने की है। बृजलाल ने याद करते हुए बताया कि उस समय मायावती के नेतृत्व वाली BSP सरकार जा चुकी थी और 'नमाज प्लान' कथित तौर पर मुलायम सिंह यादव की सरकार के दौरान 'समाजवादी पार्टी और वामपंथी विचारधारा वाले एक अधिकारी' के कहने पर बनाया गया था। बृजलाल ने बताया कि प्लान यह था कि नमाज के बाद रोजा इफ्तार किया जाए। लेकिन यह सफल नहीं हो सका, क्योंकि अयोध्या (पूर्व में फैजाबाद) के तत्कालीन SSP राजीव सभरवाल ने साफ कह दिया कि वह इसकी इजाजत नहीं देंगे। विरोध के बाद, आख़िरकार मंदिर से सटे हनुमानगढ़ी के महंत के आवास पर नमाज पढ़ी गई थी। (PTI इनपुट के साथ)'राम भक्तों पर चलवाई गोलियां, संकट पैदा किया'
'Ayodhya की कायापलट से विपक्ष परेशान'
'जो पाप किए विपक्ष ने, माफी मांगे'
Hanumangarhi Temple Offer Namaz: क्या थी हनुमानगढ़ी के बाहर नमाज पढ़ने की घटना?
Ram Mandir Chanda Chori: शेयर बाजार में निवेश-ब्याज पर बांटा चंदे का पैसा? Champat Rai समेत 3 के VIP पास ब्लॉक