‘मैं हार नहीं मानती,' दंगल गर्ल ऋतु फोगाट ने MMA फाइट में मिली हार के बाद जारी किया बयान

Ritu Phogat: टॉप भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर ऋतु फोगाट ने अपनी वापसी को शानदार बनाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उन्हें 29 अप्रैल को हुए ONE SAMURAI 1 इवेंट में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि फोगाट ने अब हार के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है।

32 वर्षीय फोगाट ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ एक स्टोरी पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं हार नहीं मानती। मैं अपने सबसे बड़े समर्थक के लिए मजबूती के साथ वापसी करूंगी।" यहां सबसे बड़े समर्थक से उनका मतलब अपने बेटे से है क्योंकि फाइट की तैयारी के दौरान उन्हें बेटे से काफी समय दूर रहना पड़ता है।

ritu phogat

जापानी फाइटर इत्सुकी हिराटा ने पूरी तरह से छकाया

एटमवेट MMA मुकाबले में फोगाट का सामना जापानी की फैन फेवरेट फाइटर इत्सुकी हिराटा के साथ हुआ। दोनों फाइटर्स का करियर ग्राफ लगभग एक जैसा रहा है। शुरुआत में दोनों ने जबरदस्त अंदाज में एक के बाद एक जीत हासिल की, मगर कुछ समय बाद उनकी लय में बाधा पड़ गई।

29 अप्रैल को हुई फाइट से पहले फैंस को उम्मीद थी कि जूडो बनाम रेसलर के इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। शुरुआत से दोनों ने संयम बरता। मगर इत्सुकी हिराटा ने तीसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक सबमिशन मूव लगाकर फोगाट को हार मानने पर मजबूर कर दिया। यह उनके करियर की आठवीं जीत रही।

फोगाट के लिए भविष्य की राह मुश्किल मगर नामुमकिन नहीं

"द इंडियन टाइग्रेस" के नाम से चर्चित ऋतु फोगाट को अब लगातार चार मुकाबलों में हार मिल चुकी है और यह सभी हार सबमिशन से आई हैं। फोगाट ने फाइट से पहले इंटरव्यू के दौरान कहा था कि एक रेसलर होने के चलते उन्हें सबमिशन से नहीं हारना चाहिए, लेकिन फाइट में नतीजा वैसे ही आया।

हरियाणा निवासी एथलीट ने ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना देखने की वजह से रेसलिंग छोड़ MMA का रुख किया था और अब उन्हें समय लेकर शानदार वापसी कर इस मुकाम की ओर बढ़ना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+