'युजवेंद्र चहल को जेल में डालो,' ई-सिगरेट मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की मांग, BCCI को दिखाया आईना
Yuzvendra Chahal: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय अपनी जादुई गेंदबाजी के बजाय एक ऑफ-फील्ड विवाद के कारण सुर्खियों में हैं। पंजाब किंग्स के साथी खिलाड़ी अर्शदीप सिंह के व्लॉग में चहल को कथित तौर पर फ्लाइट के अंदर 'वेपिंग' (E-Cigarette) करते देखा गया।
हालांकि वीडियो को बाद में हटा दिया गया, लेकिन तब तक यह इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका था। चहल के ऊपर फ़िलहाल तो कोई एक्शन देखने को नहीं मिला है लेकिन बीसीसीआई ने सख्ती की है। इस बीच चहल को जेल में डालने की मांग भी उठी है।

इस घटना पर पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर सीधे तौर पर चहल को जेल भेजने की मांग कर दी है। शिवरामकृष्णन ने नियमों के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाते हुए लिखा कि भारत में वैप (Vape) प्रतिबंधित है। इसे इस्तेमाल करने वाले को सलाखों के पीछे होना चाहिए। कानून बनाने का क्या मतलब है अगर उन्हें लागू ही न किया जाए? मैच फीस का 25% जुर्माना ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। अगर यही काम किसी आम नागरिक ने किया होता, तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती?
चहल से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया था। वह मैच के दौरान ब्रॉडकास्टर के कैमरे में कैद हो गए थे। पराग पर 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि इससे फर्क नहीं पड़ा और कुछ दिनों में चहल का मामला सामने आ गया।
Vape is banned in India. Should be behind bars. What is the point in having Laws and not implementing them. 25% of match fees is peanuts. What if a regular person had done this, What would the action be?
— Laxman Sivaramakrishnan (@LaxmanSivarama1) May 8, 2026
आईपीएल को इस बार प्लेयर्स ने अय्याशी का अड्डा बना दिया है। जहां कोई गर्लफ्रेंड के प्यार में मस्त दिख रहा है, तो कोई ई-सिगरेट के धुआं से छल्ले बना रहा है। गली-मोहल्ले के क्रिकेट में भी ऐसा देखने को नहीं मिलता, जितना इस बार आईपीएल में दिखा है। प्लेयर्स करोड़ों रुपये लेकर छपरी वाली हरकतें कर रहे हैं और बीसीसीआई की जगहंसाई हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications