America: चीन की जासूसी करते धरीं कैलिफोर्निया की मेयर, FBI ने कैसे पकड़ा? कितनी होगी सजा?- Video

America: चीन ने अमेरिका के कितने भीतर तक अपनी जड़ें घुसा रखी हैं उसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। जिसमें दक्षिणी कैलिफोर्निया के आर्केडिया शहर की मेयर Eileen Wang ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने चीन सरकार के लिए एक अवैध एजेंट के तौर पर काम करने की बात स्वीकार की है।

2022 में मेयर चुनी गईं वांग सोमवार को संघीय अदालत में पेश हुईं। अदालत ने उन्हें 25,000 डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिकी कानून के तहत जरूरी जानकारी दिए बिना विदेशी सरकार के लिए काम किया।

America

चीन के लिए काम कर रही थीं वांग- FBI

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के काउंटरइंटेलिजेंस और जासूसी डिवीजन के Deputy Director Roman Rozhavsky ने बताया कि एलीन वांग ने गुप्त रूप से चीन सरकार के हितों को आगे बढ़ाने का काम किया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वांग ने याओनिंग माइक सन नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर US News Center नाम की वेबसाइट के जरिए अमेरिका में चीन समर्थक प्रचार फैलाने में मदद की।

Pakistan Betrayed US: किसी का सगा नहीं पाकिस्तान, Trump को भी दिया धोखा, ईरान को दी सीक्रेट मदद
Pakistan Betrayed US: किसी का सगा नहीं पाकिस्तान, Trump को भी दिया धोखा, ईरान को दी सीक्रेट मदद

माइक सन पहले ही कबूल कर चुका है जुर्म

इस मामले में शामिल याओनिंग माइक सन पहले ही अक्टूबर में विदेशी एजेंट के तौर पर काम करने का गुनाह कबूल कर चुका है। फिलहाल वह चार साल की जेल की सजा काट रहा है। दोष कबूलने को लेकर हुए समझौते के मुताबिक, एलीन वांग ने यह माना कि उन्होंने चीन सरकार के एजेंट के तौर पर काम किया लेकिन अमेरिकी अटॉर्नी जनरल को इसकी जानकारी नहीं दी, जबकि कानून के मुताबिक ऐसा करना जरूरी था। जांच में यह भी सामने आया कि उन्हें चीन के अधिकारियों से वेबसाइट पर चीन समर्थक सामग्री पोस्ट करने के निर्देश मिलते थे। कई बार उन्होंने पोस्ट डालने से पहले अधिकारियों से अनुमति भी मांगी।

एक और चीनी अधिकारी का आया नाम

आरोपों में एक और बड़ा नाम John Chen का शामिल है। जांच के मुताबिक, नवंबर 2021 में चेन ने वांग को एक लेख वेबसाइट पर पोस्ट करने के लिए कहा था। उसने मैसेज में लिखा था, "यह वही है जिसे विदेश मंत्रालय भेजना चाहता है।" जॉन चेन को नवंबर 2024 में रिश्वतखोरी और चीन के अनरजिस्टर्ड एजेंट के रूप में काम करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद उसे 20 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी।

वकीलों ने कहा- यह मामला निजी जिंदगी से जुड़ा था

एलीन वांग के वकीलों Brian A. Sun और Jason Liang ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि यह मामला आर्केडिया शहर के प्रशासनिक कामकाज से जुड़ा नहीं था। उनके मुताबिक, यह पूरा मामला वांग की निजी जिंदगी और उस मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ा था जिसे वह याओनिंग सन के साथ मिलकर चलाती थीं। वकीलों ने यह भी बताया कि वांग और सन एक रोमांटिक रिश्ते में थे और दोनों को एक-दूसरे का मंगेतर माना जाता था।

एलीन वांग ने मांगी माफी

वकीलों ने बयान में कहा कि एलीन वांग अपनी निजी जिंदगी में की गई गलतियों के लिए माफी मांगती हैं। उन्होंने कहा कि आर्केडिया समुदाय के लिए उनका प्यार और समर्पण अभी भी वैसा ही है। हालांकि, इस मामले में उन्हें अधिकतम 10 साल तक की जेल हो सकती है। लेकिन अंतिम फैसला एक जज के द्वारा किया जाएगा। इस मामले में 1 अप्रेल को कोर्ट में दस्तावेज दायर किए गए थे, जबकि अगली सुनवाई को लेकर अभी तक तारीख नहीं बताई गई।

Israel New Law: 7 अक्टूबर के हमलावरों को फांसी देगा इजरायल, Live होगा सब, संसद में पास हुए बिल में और क्या?
Israel New Law: 7 अक्टूबर के हमलावरों को फांसी देगा इजरायल, Live होगा सब, संसद में पास हुए बिल में और क्या?

आर्केडिया शहर को मिलेगा नया मेयर

इस बीच एलीन वांग ने आर्केडिया शहर के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी शहर प्रशासन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी। अब सिटी काउंसिल अपनी अगली बैठक में नए मेयर का चुनाव करेगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+