Vladimir Putin Vera Gurevich Video: कौन हैं वेरा गुरेविच? जिनके लिए पुतिन खुद बने 'ड्राइवर', Video हुआ वायरल
Vladimir Putin Vera Gurevich Video: दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार व्लादिमीर पुतिन का एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पुतिन अपनी बचपन की टीचर वेरा गुरेविच से मिलने के लिए प्रोटोकॉल तोड़कर खुद गाड़ी चलाकर होटल पहुंचे। जब वेरा ने अपने पुराने छात्र को सामने देखा, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।
यह मुलाकात सिर्फ एक राष्ट्रपति और नागरिक की नहीं, बल्कि एक शिष्य और गुरु के अटूट रिश्ते की कहानी बयां कर रही थी, जिसने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Putin Teacher Video: जब टीचर को लेने खुद 'ड्राइवर' बने पुतिन
अक्सर भारी सुरक्षा और काफिले के बीच चलने वाले रूसी राष्ट्रपति सोमवार को एक अलग ही अंदाज में दिखे। वे खुद अपनी कार ड्राइव करके मॉस्को के उस होटल पहुंचे जहां उनकी पूर्व टीचर वेरा गुरेविच ठहरी हुई थीं। पुतिन ने बड़े ही प्यार से उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया और सहारा देकर अपनी गाड़ी तक लाए। इसके बाद वे उन्हें खुद ड्राइव करके क्रेमलिन (राष्ट्रपति निवास) ले गए, जहां दोनों ने साथ में डिनर किया और पुरानी यादें ताज़ा कीं।
ये भी पढ़ें: Iran America War: ट्रंप के दूतों को पाकिस्तान में छोड़, ईरानी विदेश मंत्री पहुंचे रूस, टेंशन में अमेरिका
वेरा गुरेविच: जिन्होंने पुतिन को गढ़ा
वेरा गुरेविच लेनिनग्राद (अब सेंट पीटर्सबर्ग) के स्कूल नंबर 193 में पुतिन की क्लास टीचर थीं। उन्होंने न सिर्फ पुतिन को स्कूली शिक्षा दी, बल्कि उन्हें जर्मन भाषा भी सिखाई। आज पुतिन जिस धाराप्रवाह जर्मन भाषा का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर करते हैं, उसका श्रेय वे वेरा को ही देते हैं। 73 साल के हो चुके पुतिन के लिए वेरा आज भी उतनी ही सम्मानित हैं, जितनी बचपन में थीं। उनके बीच का यह रिश्ता दशकों पुराना और गहरा है।
विक्ट्री डे परेड की खास मेहमान
रूस में 9 मई को 'विक्ट्री डे' (विजय दिवस) बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, जो नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत का प्रतीक है। इसी खास मौके पर शामिल होने के लिए पुतिन ने अपनी टीचर को मॉस्को आने का न्योता दिया था। रेड स्क्वायर पर हुई भव्य मिलिट्री परेड में वेरा गुरेविच खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहीं। पुतिन ने यह सुनिश्चित किया कि उनकी बुजुर्ग टीचर को किसी भी तरह की असुविधा न हो और उनके लिए खास सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे।
ये भी पढ़ें: Canada Military Recruitment: युद्ध की तैयारी में है कनाडा? अचानक हज़ारों युवाओं को क्यों पहनाई जा रही वर्दी
सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा?
इंटरनेट पर इस मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि सत्ता के शिखर पर बैठने के बावजूद पुतिन अपनी जड़ों और अपने शिक्षकों को नहीं भूले हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वेरा कमजोरी के बावजूद अपने स्टूडेंट को गले लगाने के लिए खड़ी हो जाती हैं और भावुक हो जाती हैं। एक सख्त नेता की छवि रखने वाले पुतिन का यह नरम और सम्मानजनक व्यवहार लोगों को खूब पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications