Aaj Ka Match Kon Jeeta 11 May: PBKS vs DC, पंजाब-दिल्ली मैच में आज कौन जीता

Aaj Ka Match Ka Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब की इस पारी में बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। हालांकि दिल्ली ने धाकड़ बैटिंग कर स्कोर चेज कर लिया।

पंजाब किंग्स की ओर से प्रियांश आर्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके शामिल थे। उनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी बेहतरीन कप्तानी पारी खेली और 36 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए।

Aaj Ka Match Kon Jeeta

अय्यर की इस पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। मध्यक्रम में कूपर कॉनोली ने 27 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया जबकि अंत में सूर्यांश शेडगे ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 8 गेंदों में 21 रन बटोर कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया।

मिचेल स्टार्क ने दिल्ली के लिए 2 विकेट अपने नाम किए लेकिन वह माफ़ी महंगे साबित हुए और कुल 57 रन खर्च कर बैठे। उनके अलावा माधव तिवारी ने भी 2 विकेट अपने नाम किए।

जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल 9 और अभिषेक पोरेल 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भी मामला नहीं रुका। इस बार साहिल पारेख 13 और स्टब्स 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सिर्फ 74 के स्कोर पर ही दिल्ली ने अपने 4 खिलाड़ी गंवा दिए।

कप्तान अक्षर पटेल ने पारी को संभालने का प्रयास करते हुए फिफ्टी जमाई और 30 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड मिलर के साथ उनकी एक अर्धशतकीय भागीदारी देखने को मिली।

डेविड मिलर फिफ्टी जड़कर गेम को करीब लेकर गए लेकिन वह 28 गेंदों में 51 रन बना चले गए। वहां से आशुतोष और माधव ने गेम खींच दिया। आशुतोष ने 10 गेंदों में 25 रन बनाए। माधव 8 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। आकिब ने 2 गेंदों में 10 रन बनाए। इस तरह दिल्ली ने एक ओवर पहले 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली अब भी प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+