Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 May: RCB vs MI, आरसीबी-मुंबई मैच में आज कौन जीता मैच

Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 May: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रविवार रात को आईपीएल इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने हार के जबड़े से जीत छीनते हुए मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर हरा दिया। एक समय जहां 39 रन पर 3 विकेट गिरने और विराट कोहली के शून्य पर आउट होने के बाद बेंगलुरु की हार तय लग रही थी, वहीं निचले क्रम के बल्लेबाजों ने करिश्माई प्रदर्शन कर मुंबई के अरमानों पर पानी फेर दिया।

आरसीबी की शुरुआत रही बेहद खराब (Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 May)

बेंगलुरु की पारी की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही। अनुभवी तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपनी स्विंग होती गेंद पर विराट कोहली को चकमा दिया और उन्हें कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोहली के शून्य पर आउट होने के बाद बेंगलुरु का मध्यक्रम भी दबाव नहीं झेल सका। 39 के कुल स्कोर तक टीम के तीन अहम विकेट गिर चुके थे। देवदत्त पडिक्कल 12 रन और कप्तान रजत पाटीदार मात्र 8 रन बनाकर आउट हुए।

Aaj Ka Match 1

मुंबई ने बनाए थे 166 रन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी धीमी रही थी, लेकिन तिलक वर्मा की शानदार पारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। तिलक ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए, जिसकी बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई के अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन छोटे-छोटे योगदानों ने स्कोर को 160 के पार पहुंचा दिया।

जोस बटलर भी हुए Vaibhav Suryavanshi के कायल, मैच के बाद दिया अनमोल तोहफा, जमकर हो रही है वाहवाही
जोस बटलर भी हुए Vaibhav Suryavanshi के कायल, मैच के बाद दिया अनमोल तोहफा, जमकर हो रही है वाहवाही

भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी

आरसीबी के लिए आज अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ट्रंप कार्ड साबित हुए। उन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और धारदार गेंदबाजी से मुंबई के चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। भुवी के अलावा जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक सफलता मिली। आरसीबी के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी कर मुंबई को और बड़े स्कोर तक जाने से रोका।

IPL 2026: धोनी के इस खास क्लब में कोहली-रोहित की एंट्री! माही के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा इतिहास
IPL 2026: धोनी के इस खास क्लब में कोहली-रोहित की एंट्री! माही के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा इतिहास
IPL 2026: शादी से पहले ही पिता बन गया था ये खिलाड़ी? पत्नी खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को देती हैं मात
IPL 2026: शादी से पहले ही पिता बन गया था ये खिलाड़ी? पत्नी खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को देती हैं मात
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+