Advertisement

बिहारः पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा मिले कोरोना संक्रमित, 51 लोगों की हुई मौत


पटना, 21 अप्रैलः बिहार में कोरोना संक्रमण के चलते स्थिति भयावह होती जा रहा है। बीते मंगलवार को 10 हजार 455 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 51 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई, जिनमें से पटना के 11 लोग शामिल हैं। वहीं पटना में 2186 नए कोरोना संक्रमित मिले। गया जिले में भी संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। यहां 1081 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सारण में भी 530 नए मामले आए हैं।

Coronavirus India Update: इन Five States में One Lakh के पार एक्टिव केस | वनइंडिया हिंदी

बता दें कि बीते सोमवार को प्रदेश में मात्र 7487 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन मंगलवार को जब1 लाख 6 हजार 156 सैंपल की टेस्टिंग हुई तो संक्रमण का आंकड़ा 10455 तक पहुंच गया। वहीं, प्रदेश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 56354 हो गई है।

बिहार में मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 51 मौत हुई जिसमें लगभग एक दर्जन लोगों की जान पटना में गई। संक्रमण का आंकड़ा जिस तरह तेजी से बढ़ता जा रहा है, उससे खतरा बढ़ रहा है। नालंदा मेडिकल कॉलेज में 7 संक्रमितों की मौत हो गई। मंगलवार को 10455 नए मामलों में सबसे अधिक पटना 2186 उसके बाद गया में 1081 नया मामला आया है।

Advertisement
Advertisement

वहीं औरंगाबाद में 350, बेगूसराय में 346, अरवल 146, भागलपुर 449, भोजपुर 157, बक्सर 232, दरभंगा 81, पूर्वी चंपारण 168, गोपालगंज 118, जमुई 156, जहानाबाद 180, कटिहार 228, किसनगंज 87, खगड़िया 88, लखीसरास 103, मधेपुरा 153, मधुबनी 114, मुंगेर 317, मुजफ्फरपुर 544, नालंदा 375, नवादा 150 कोरोना संक्रमित मिले।

इसके अलावा पूर्णिया में 294, रोहतास 139, सहरसा 163, समस्तीपुर 157, सारण 530, शेखपुरा 72, सीतामढ़ी 66, सीवान 228, सुपौल 144, वैशाली 334, पश्चिमी चंपारण से 232 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिहार में बाहर से आने वाले 39 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसमें बिहार के अलग-अलग जिलों में देश के अन्य प्रदेश में आने वालों की जांच कराई गई है।

कोरोना काल में सिगरेट तस्करों की चांदी, गोल्ड तस्करी से ज्यादा मुनाफा, दुबई और म्यांमार में बने बेस कैंप

ताजा खबरें, अपडेट्स और समाचार विश्लेषण के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

More News arrow_forward

English Summary

Bihar corona update 10455 new case of covid 19
Read more...