Kal Ka Match Kon Jeeta 28 April: PBKS vs RR- राजस्थान या पंजाब किसे मिली जीत? किसे मिले दो अंक
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 April: महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में आज रनों का ऐसा सैलाब आया कि गेंदबाज लाचार नजर आए। 223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी ताकत दिखाई और पंजाब किंग्स को उनके ही घर में 6 विकेट से मात दे दी। मैच एक समय युजवेंद्र चहल की फिरकी के कारण फंसता नजर आया था, लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों ने धैर्य बनाए रखा और सीजन की सबसे यादगार जीत में से एक दर्ज की।
बल्लेबाजों का रहा बोलबाला (Kal Ka Match Kon Jeeta 28 April)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने विस्फोटक शुरुआत की। मार्कस स्टोइनिस ने महज 22 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाकर डेथ ओवरों में रनों की बारिश कर दी। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के 59 रनों और कप्तान श्रेयस अय्यर के 30 रनों के योगदान की बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में 222/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। राजस्थान के लिए यश राज पुंजा ने 2 विकेट लेकर कुछ अंकुश लगाने की कोशिश की, लेकिन पंजाब की बल्लेबाजी गहराई उन पर भारी पड़ी।

राजस्थान ने जीता मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रॉकेट स्टार्ट दी। वैभव ने महज 16 गेंदों पर 43 रन (3 चौके, 5 छक्के) ठोक कर पंजाब के गेंदबाजों का मनोबल तोड़ दिया। उनके आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाला और 27 गेंदों पर 51 रनों की आक्रामक पारी खेली। यशस्वी और ध्रुव जुरेल (16) के बीच हुई 54 रनों की साझेदारी ने मैच को राजस्थान की मुट्ठी में कर दिया था।
चहल की फिरकी ने बढ़ाई थी धड़कनें
मैच में रोमांच तब आया जब युजवेंद्र चहल ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ जाल बुना। चहल ने सेट बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आउट किया और फिर कप्तान रियान पराग (29) को पवेलियन भेजकर राजस्थान को बैकफुट पर धकेल दिया। एक समय लगा कि पंजाब वापसी कर लेगा, लेकिन राजस्थान के मिडिल ऑर्डर ने इस बार कोई गलती नहीं की और 223 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
इतने बड़े स्कोर के बावजूद पंजाब के गेंदबाज दबाव नहीं बना सके। अर्शदीप सिंह ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट तो लिया, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए। मुल्लानपुर की छोटी बाउंड्री और ओस के कारण पंजाब के स्पिनर्स को मदद नहीं मिली, जिसका फायदा राजस्थान के बल्लेबाजों ने भरपूर उठाया।












Click it and Unblock the Notifications