West Bengal Elections: बंगाल में आज दूसरे चरण की वोटिंग, CM समेत 1448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज है, भारतीय जनता पार्टी सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को हटाने में जुटी है और तृणमूल राज्य में लगातार चौथी जीत पर नजर गड़ाए है। वहीं कांग्रेस भी इस महत्वपूर्ण राज्य में वापसी के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रही है। हालांकि दूसरे चरण और अंतिम चरण की वोटिंग के बाद ये तय होगा कि ममता बनर्जी की टीएमसी दक्षिण बंगाल के अपने गढ़ को बचा पाएगी या भाजपा सेंध लगाकर सत्ता हासिल करने में सफल होगी।
बंगाल में दूसरे चरण के तहत बुधवार को कुल छह जिलों-कोलकाता, नदिया, पूर्व बर्धमान, हुगली, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हावड़ा-की 142 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।

3.22 करोड़ वोटर 1,448 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे
इस चरण में, 142 सीटों पर 3.22 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 1,448 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 1,228 पुरुष और 220 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं।
1.57 करोड़ महिला उम्मीदवार
कुल 3.22 करोड़ मतदाताओं में 3.21 करोड़ सामान्य और लगभग 40,000 सेवा वोटर हैं। इनमें 1.64 करोड़ पुरुष, 1.57 करोड़ महिला और 792 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। 18-19 आयु वर्ग के 4.12 लाख से अधिक युवा तथा 3,200 से अधिक मतदाता 100 वर्ष पार कर चुके हैं। 57,000 से अधिक विकलांग मतदाता भी मत डालेंगे।
41,001 पोलिंग बूथ
चुनाव आयोग ने 41,001 पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं (39,301 मुख्य, 1,700 सहायक)। इनमें 8,845 पूर्णतः महिला-प्रबंधित, 13 PWD-प्रबंधित व 258 'मॉडल' केंद्र हैं; सभी पर वेबकास्टिंग की सुविधा है। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा।
बंगाल में पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने भी अभियान चलाया और सत्ता में वापसी का भरोसा जताया। पहले चरण में 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 91.78 प्रतिशत मतदान हुआ था।
ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी के बीच है चुनावी टक्कर
दूसरे चरण में ममता बनर्जी भवानीपुर से, वहीं इस सीट पर सीएम को चुनौती दे रहे सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
ये दिग्गज उम्मीदवार भी हैं चुनाव मैदान में
अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में मेयर फिरहाद हकीम, मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, शशि पांजा, अरूप बिस्वास और ब्रात्य बसु शामिल हैं।भाजपा ने पानीहाटी से रत्ना देबनाथ को उतारा है, जो कोलकाता में बलात्कार व हत्या की शिकार हुई एक जूनियर डॉक्टर की माँ हैं। वरिष्ठ नेता स्वपन दासगुप्ता रासबिहारी से चुनाव लड़ रहे हैं।
बंगाल चुनाव प्रचार में छाए रहे कौन से मुद्दें?
बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान "घुसपैठ, एसआईआर, मतदाताओं के नाम हटाना और रोजगार" जैसे मुद्दे छाए रहे। सभी दलों ने महिला मतदाताओं को साधने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के लिए कई रैलियां कीं और राज्य में पहली सरकार बनाने का विश्वास जताया।
पीएम मोदी बोले- टीएमसी सरकार में बंगाल महा जंगलराज
मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर "महा जंगलराज" का तंज कसा। बैरकपुर में अपनी आखिरी रैली में उन्होंने कहा, "मैं पश्चिम बंगाल में जहां भी गया हूं, मैंने लोगों का मिज़ाज देखा है।" उन्होंने विश्वास जताया, "मैं इस विश्वास के साथ लौट रहा हूँ कि 4 मई को नतीजे आने के बाद, मुझे भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वापस आना पड़ेगा।"
पश्चिम बंगाल के कब आएंगे चुनाव परिणाम?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए चुनावों के परिणामों के साथ घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications