BAN vs NZ: बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, ऐसे देख सकेंगे LIVE, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
BAN vs NZ Prediction 2nd T20: वनडे के बाद अब टी20 सीरीज में भी बांग्लादेश की बादशाहत कायम है। पहले मैच में रिकॉर्ड चेज करने के बाद मेजबान टीम बुधवार को चटोग्राम में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। तौहीद हृदय के शानदार फॉर्म और स्पिन फ्रेंडली पिच के दम पर बांग्लादेश जीत का प्रबल दावेदार है। वहीं परिस्थितियों से जूझ रही कीवी टीम के लिए यह मुकाबला साख बचाने की आखिरी जंग होगी।
बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता था मैच (BAN vs NZ Prediction 2nd T20)
पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा सबसे बड़ा टी20 चेज (लक्ष्य का पीछा) पूरा किया। तौहीद हृदय की नाबाद 51 रनों की पारी और शमीम हुसैन के 13 गेंदों में तूफानी 31 रनों ने कीवी गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी। न्यूजीलैंड के लिए डेन क्लीवर और केटेन क्लार्क ने अर्धशतक जरूर जड़े, लेकिन अंतिम ओवरों में उनके गेंदबाज विकेट निकालने में नाकाम रहे।

मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम
चटोग्राम का विकेट धीमा रहने की उम्मीद है। शुरुआत में बल्लेबाज शॉट्स खेल पाएंगे, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंद नीची रहेगी और स्पिनरों को बड़ी मदद मिलेगी। यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। चटोग्राम में बुधवार को हल्की बारिश की 40% संभावना है। 80% ह्यूमिडिटी (नमी) के कारण खिलाड़ियों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होंगी।
आंकड़ों की बात करें तो न्यूजीलैंड आज भी आगे है, लेकिन एशियाई परिस्थितियों में वे संघर्ष कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 टी-20 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें 15 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है, जबकि 5 मैच बांग्लादेश के नाम रहा है। भारत में इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं होगा। फैंस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस रोमांचक टक्कर का लुत्फ उठा सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर मैच लाइव देखा जा सकता है।
बांग्लादेश की टीम: लिटन दास (कप्तान) (विकेटकीपर), सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, तौहीद हृदोय, परवेज हुसैन इमोन, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, रिपन मोंडोल, अब्दुल गफ्फार साक।
न्यूजीलैंड की टीम: डेन क्लीवर (wk), निक केली (c), कटेन क्लार्क, टिम रॉबिन्सन, बेवन जैकब्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, मैथ्यू फिशर, बेन लिस्टर, जेडेन लेनोक्स, बेन सियर्स, ब्लेयर टिकनर, टॉम लैथम।












Click it and Unblock the Notifications