Aaj Ka Match Kon Jeeta 28 April: PBKS vs RR- पंजाब-राजस्थान में कौन जीता मैच? कौन बना आज का हीरो
Aaj Ka Match Kon Jeeta 28 April: महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में आज बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स के सामने 223 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में राजस्थान ने तेज शुरुआत की, लेकिन युजवेंद्र चहल की फिरकी ने मैच को रोमांचक मोड़ पर खड़ा किया। लेकिन अंतिम ओवर में राजस्थान ने शानदार खेल दिखाते हुए 6 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
पंजाब किंग्स ने बनाए थे 222 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 28 April)
पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मार्कस स्टोइनिस ने महज 22 गेंदों पर नाबाद 62 रन कूट दिए। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों पर 59 रनों की सधी हुई पारी खेलकर बड़े स्कोर की नींव रखी। कप्तान श्रेयस अय्यर (30), कूपर कोनोली (30) और प्रियांश आर्या (29) के कैमियो ने स्कोर को 220 के पार पहुँचाया। राजस्थान के लिए यश राज पुंजा ने 2 विकेट लिए।

वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया कमाल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचा दी। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर 43 रन (3 चौके, 5 छक्के) ठोक दिए। हालांकि, वे अर्शदीप सिंह का शिकार बनकर अर्धशतक से चूक गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाला और 27 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेली। जब राजस्थान की टीम जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी तब युजवेंद्र चहल ने बाजी पलट दी। लेकिन अंत में राजस्थान ने जीत हासिल की।
रोमांचक रहा मुकाबला
अर्धशतक पूरा करते ही यशस्वी को चहल ने पवेलियन भेजा। खतरनाक दिख रहे कप्तान रियान पराग (29 रन) को भी चहल ने आउट कर राजस्थान को चौथा और सबसे बड़ा झटका दिया। इससे पहले ध्रुव जुरेल 16 रन बनाकर आउट हुए थे। मुल्लानपुर की पिच पर 222 रन एक सुरक्षित स्कोर लग रहा था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी की शुरुआत ने पंजाब की धड़कनें बढ़ा दी थीं। मैच का असली टर्निंग पॉइंट युजवेंद्र चहल का स्पैल रहा, जिन्होंने सेट बल्लेबाजों को आउट कर राजस्थान को बैकफुट पर धकेल दिया। पर अंतिम ओवर में राजस्थान ने मैच अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications