Thalapathy Vijay New CM: राज्यपाल ने TVK को सरकार बनाने का दिया आमंत्रण, कल दोपहर 3 बजे शपथ लेंगे विजय

Thalapathy Vijay New CM: तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। 'थलपति' विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव परिणामों में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद, विजय ने गठबंधन के सहारे 121 विधायकों का समर्थन जुटा लिया है।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने का औपचारिक निमंत्रण दे दिया है। पिछले कुछ दिनों के राजनीतिक घटनाक्रम और नाटकीय उतार-चढ़ाव के बाद अब विजय का मुख्यमंत्री बनना तय है, जिससे राज्य में दशकों पुराने द्रविड़ किलों में सेंध लगी है।

Tamil Nadu Government Formation

9 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ

तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय रविवार, 10 मई को शपथ लेंगे। टीवीके पार्टी के अध्यक्ष विजय चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में 9 मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इससे पहले, उन्होंने राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 164 के तहत उन्हें सीएम-डेजिग्नेट नियुक्त किया है।

Tamil Nadu Government Formation: मशक्कत के बाद पूरा हुआ बहुमत

विजय की राह आसान नहीं थी, लेकिन रणनीतिक गठजोड़ ने उन्हें सत्ता की कुर्सी तक पहुंचा दिया। शुरुआती 108 सीटों के बाद, पहले लेफ्ट पार्टियों (CPI और CPM) ने अपने 4 विधायकों का समर्थन दिया। इसके बाद कांग्रेस ने DMK से पुराना नाता तोड़कर विजय का हाथ थामा, जिससे संख्या 113 पहुंची। अंततः IUML और VCK के समर्थन ने इस आंकड़े को 121 तक पहुंचा दिया, जो बहुमत के लिए आवश्यक 118 से कहीं अधिक है। अब एक मजबूत गठबंधन सरकार की नींव रखी जा चुकी है।

ये भी पढे़ं: VCK किसकी पार्टी है? जो Vijay Thalapathy की TVK की तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बनी संकटमोचन

तीसरी बार में सरकार बनाने का मिला निमंत्रण

पिछले चार दिनों से राजभवन और विजय के आवास के बीच गहमागहमी बनी हुई थी। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए दो बार विजय को पूर्ण बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। आज शाम, जब विजय अपने घर से लोकभवन के लिए निकले, तो पूरे राज्य की निगाहें उन पर थीं। पर्याप्त समर्थन पत्र मिलने के बाद, राज्यपाल ने विजय को शाम 6:30 बजे मुलाकात का समय दिया।

Vijay TVK victory: DMK और AIADMK के वर्चस्व का अंत

इस चुनाव परिणाम ने तमिलनाडु की पारंपरिक 'दो-दलीय' राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। सत्तारूढ़ DMK 59 सीटों पर सिमट गई, जबकि AIADMK को केवल 47 सीटें मिलीं। विजय की TVK ने न केवल ग्रामीण इलाकों में पैठ बनाई, बल्कि युवाओं के बीच अपनी लोकप्रियता को वोटों में तब्दील करने में सफलता हासिल की। दशकों से बारी-बारी शासन करने वाले द्रविड़ दलों के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि जनता ने एक नए विकल्प पर मुहर लगाई है।

ये भी पढे़ं: Tamil Nadu Govt: अब थलपति विजय का CM बनने रास्ता साफ,TVK को VCK ने दिया समर्थन ,सपोर्ट में कौन-कौन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+