TVK Vijay Oath Ceremony: : CM बनते एक्शन में विजय, 200 यूनिट फ्री की बिजली

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। विजय ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की थी इस दौरान, विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था, आपको बता दें कि वामपंथी दल माकपा और भाकपा ने टीवीके को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। वामदलों ने कहा कि यह निर्णय महज भाजपा को राज्य में रोकने के लिए लिया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE

LIVE Feed
May 10, 2026, 11:14 AM IST

TVK Vijay LIVE: CM बनते एक्शन में विजय, 200 यूनिट फ्री की बिजली

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही थलापति विजय ने राज्य में 200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान किया, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ स्पेशल फोर्स के गठन का भी ऐलान किया
May 10, 2026, 11:00 AM IST

Vijay Oath Ceremony: पीएम मोदी ने दी विजय को बधाई

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर जोसेफ विजय को बधाई दी। उन्होंने उनके आगामी कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
May 10, 2026, 10:52 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: सेल्वी एस. कीर्तना ने ली शपथ

नई कैबिनेट में एक महिला मंत्री भी शामिल हैं जिनका नाम है सेल्वी एस.कीर्तना, वो 29 साल की कीर्तना टीवीके सरकार की सबसे युवा मंत्री हैं, उन्होंने तमिलनाडु की शिवपासी सीट से चुनाव जीता है।
May 10, 2026, 10:40 AM IST

Tamil Nadu New CM Oath: इन लोगों ने ली शपथ

आर.निर्मलकुमार, मायलापुर से नव निर्वाचित विधायक पी.वेंकेटरामनन और सेंगोट्टैयन ने ली शपथ।
May 10, 2026, 10:37 AM IST

Thalapathy Vijay Swearing LIVE: तमिल एक्टर-डायरेक्टर राजमोहन ने ली शपथ

तमिल एक्टर और डायरेक्टर राजमोहन ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया. वो टीवीके के प्रचार सचिव और एग्मोर सीट से नवनिर्वाचित विधायक हैं।
May 10, 2026, 10:31 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE:विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का अभिनंदन किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का अभिनंदन किया।
May 10, 2026, 10:30 AM IST

Thalapathy Vijay CM Oath: अरुण राज ने भी ली मंत्री पद की शपथ

टीवीके के महासचिव केजी अरुण राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली. तिरुतेंगोडे सीट से नव निर्वाचित विधायक अरुण पूर्व IRS अधिकारी हैं।
Thalapathy Vijay CM Oath: अरुण राज ने भी ली मंत्री पद की शपथ
May 10, 2026, 10:30 AM IST

Tamil Nadu CM Oath Ceremony: आधव अर्जुन ने भी किया शपथ ग्रहण

टीवीके नेता और प्रमुख रणनीतिकार आधव अर्जुन ने भी मंत्री पद की शपथ ली, वो विल्लिवक्कम सीट से विधायक है।
May 10, 2026, 10:29 AM IST

Vijay Tamil Nadu CM: थिरू एन.आनंद ने ली मंत्री पद की शपथ

थिरू एन.आनंद ने मंत्री पद की शपथ ली, वो त्यागराज सीट से विधायक है और पार्टी के प्रवक्ता हैं।
May 10, 2026, 10:26 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: विजय का 'सरकार' अंदाज

तमिलागा वेट्री कज़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।दिखा फिल्मी अंदाज।
May 10, 2026, 10:22 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: तमिलनाडु में अब विजय सरकार

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: तमिलनाडु में अब विजय सरकार, थलपति ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 10, 2026, 10:18 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: विजय ने ली CM पद की शपथ, तालियों से गूंजा स्टेडियम

विजय ने ली CM पद की शपथ, तालियों से गूंजा स्टेडियम
May 10, 2026, 10:05 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का विजय ने किया स्वागत

VK प्रमुख सी. जोसेफ़ विजय चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का स्वागत कर रहे हैं; यहीं विजय कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
May 10, 2026, 10:03 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण समारोह में BJP नेता तमिलिसाई सौंदरराजन मौजूद

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु BJP के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और BJP नेता तमिलिसाई सौंदरराजन मौजूद हैं; यहीं पर कुछ ही देर में TVK प्रमुख विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
May 10, 2026, 9:52 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: TVK के नौ नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे

Thalapathy Vijay Ministers List : देखें थलपति विजय के कैबिनेट मंत्रियों को लिस्ट नामित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय ने तमिलनाडु राज्य के लिए मंत्रियों के रूप में नियुक्त किए जाने हेतु नौ व्यक्तियों की एक सूची की अनुशंसा की है। 1. एन. आनंद 2. आधव अर्जुन 3. डॉ. के.जी. अरुणराज 4. के.ए. सेंगोत्तैयन 5. पी. वेंकटरमणन 6. आर. निर्मलकुमार 7. राजमोहन 8. डॉ. टी.के. प्रभु 9. सेल्वी एस. कीर्तना
May 10, 2026, 9:50 AM IST

TVK Vijay: 'मदर्स डे पर सच्चा सपूत पदभार ग्रहण कर रहा'

TVK chief Vijay: 'मदर्स डे पर सच्चा सपूत पदभार ग्रहण कर रहा', कौन है ये सुंदर हसीना जिसने विजय के पढ़े कसीदे?
May 10, 2026, 9:49 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: राहुल गांधी पहुंचे स्टेडियम, थोड़ी देर में टीवीके का शपथ ग्रहण

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे, जहां कुछ ही देर में TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
May 10, 2026, 9:47 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: विजय पहुंचे स्टेडियम

तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे, वे कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
May 10, 2026, 9:04 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: मैं यहां प्यारे थलापति विजय सर के लिए खड़ी हूं: एक्ट्रेस सनम शेट्टी

आज, मैं यहां हमारे प्यारे थलापति विजय सर के लिए खड़ी हूँ। आज, मदर्स डे पर, तमिलनाडु का एक सच्चा बेटा पदभार ग्रहण कर रहा है, हमें विजय सर के शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने पर गर्व है, क्योंकि यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है, बहुमत हासिल करने, एक ऐतिहासिक पल बनाने और पिछली सभी बाधाओं को तोड़ने के बाद भी, एक आदमी ने पूरी व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया; और फिर भी, तमिलनाडु में पिछले एक हफ़्ते में हुए राजनीतिक बदलावों के थकाने वाले दौर ने हमें चैन से सोने नहीं दिया। आज, हम चैन से सोएंगे, और विजय सर के सुरक्षित हाथों में एक बेहतर तमिलनाडु का सपना देखेंगे- एक्ट्रेस सनम शेट्टी
May 10, 2026, 8:45 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: हम बहुत-बहुत खुश हैं: TVK प्रमुख की बहन विमला

TVK प्रमुख और भावी मुख्यमंत्री विजय की चचेरी बहन विमला ब्रिटो कहती हैं, "उनके परिवार के तौर पर, हम बहुत-बहुत खुश हैं। हमें समर्थकों और लोगों का धन्यवाद करना चाहिए। भगवान विजय को आशीर्वाद दें। मुख्यमंत्री के तौर पर, वे हर काम बेहतरीन तरीके से करेंगे।"
May 10, 2026, 8:41 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: अभिनेत्री तृषा कृष्णन शपथ ग्रहण के लिए रवाना

अभिनेत्री तृषा कृष्णन चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हुईं। 10 बजे होना है टीवीके के विजय का शपथग्रहण।
May 10, 2026, 8:39 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE:दु्ल्हन की तरह सजा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से दृश्य, जहाँ TVK प्रमुख विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
May 10, 2026, 7:28 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: चेन्नई स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह

विजय सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
May 10, 2026, 7:24 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: राहुल गांधी IGI हवाई अड्डे पहुंचे

विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी IGI हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहाँ से वे तमिलनाडु के लिए रवाना हो रहे हैं। आज वे चेन्नई में तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
May 10, 2026, 7:22 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: तमिलनाडु को 'थलापति' मिल गया

टीवीके प्रमुख विजय आज सीएम पद की शपथ लेंगे क्योंकि तमिलनाडु को 'थलापति' मिल गया है, सोशल मीडिया पर इस तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं।
May 10, 2026, 7:21 AM IST

TVK Vijay Oath Ceremony LIVE: सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह

अभिनेता से नेता बने थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, उनकी पार्टी टीवीके के बहुमत साबित करने के बाद अब वो आज चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण सुबह 10 बजे होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+