Humayun Kabir क्‍या बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद अब बनवाएंगे बाबरी मस्जिद?

Humayun Kabir and Babri Masjid: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हुमायूं कबीर विधानसभा चुनाव के पहले से ही जमकर चर्चा में हैं। मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनवाने का प्रण लेने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित किए गए इस नेता ने अपनी नवगठित आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के टिकट पर रेजीनगर और नौदा, दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की।

अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है तब सवाल उठ रहा है कि हुमायुं कबीर क्‍या करेंगे। उनकी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) पार्टी नवगठित भाजपा सरकार के समर्थन करेगी? या मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का वादा पूरा करेगी? आइए जानते हैं हुमायूं कबीर की क्‍या है प्‍लानिंग?

Humayun Kabir

क्‍या बंगाल में भाजपा सरकार का समर्थन करेंगे हुमायूं?

हुमायूं कबीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, " बंगाल बिधानसभा में मैं विपक्ष में बैठूंगा। भाजपा को अधिक सीटें मिल गई है मेरे ख्‍याल में था कि वो बहुमत हासिल नहीं कर पाएंगे। मेरा स्‍टैंड वैसा ही रहेगा और मैं विपक्ष में बैठूंगा। मैं अपने जिला और क्षेत्र के लिए काम करूंगा और अगर सरकार कोई गलत काम करती है, तो मैं लोगों को बताऊंगा कि भाजपा क्या गलत कर रही है, ताकि अगले चुनाव में लोग उनके खिलाफ वोट करें।"

क्‍या मस्जिद निर्माण करवाएंगे हुमायुं ?

मस्जिद निर्माण पर कबीर ने कहा, "ट्रस्ट का जमीन खरीदकर मस्जिद बना रहे हैं, तो कौन रोकेगा।" उन्होंने यह भी कहा, "कोई रोकना चाहेगा, तो संघर्ष होगा। मैं किसी के घर में नहीं घुसूंगा, किसी को मारने नहीं जाऊंगा। लेकिन मुझपर कोई हाथ उठाएगा, तो क्या मैं ऐसे ही बैठा रहूंगा क्या?"

दो सीटों पर जीत के बाद क्‍या बोले हुमायूं?

जीत के बाद कबीर ने कहा, "मुर्शिदाबाद के लोगों का मैं शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरे साथ हुए अन्याय और ममता बनर्जी सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के साथ किए जा रहे भेदभाव का जवाब दिया।" उन्होंने कहा कि चार महीने पहले पार्टी स्थापित होने के कारण यह जीत अधिक हौसला बढ़ाने वाली है।

ओवैसी की पार्टी से हुमायूं ने क्‍यों तोड़ा गठबंधन?

बंगाल चुनाव से पहले AJUP और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने गठबंधन किया था, लेकिन बाद में AIMIM ने किनारा कर लिया। इसकी वजह एक वायरल वीडियो था जिसमें कथित तौर पर कबीर को भाजपा नेताओं से अपनी नजदीकियों की बात करते देखा गया था।

हुमायूं जहा बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते हैं वहां भाजपा जीती या हारी?

हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद बनाने का काम शुरू किया था। 4 मई 2026 को घोषित नतीजों में भाजपा ने यह सीट जीती, जहां उसके उम्मीदवार भरत कुमार झावर 13,000 से अधिक मतों से विजयी हुए। कबीर की पार्टी इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही। वहीं टीएमसी दूसरे स्‍थान पर रही।

Bengal में बाबरी मस्जिद बनवाने वाले हुमायुं कबीर हारे या जीते? ममता की TMC छोड़कर बनाई थी अपनी नई पार्टी
Bengal में बाबरी मस्जिद बनवाने वाले हुमायुं कबीर हारे या जीते? ममता की TMC छोड़कर बनाई थी अपनी नई पार्टी

हुमायूं कबीर कितने वोटों से जीते?

हुमायूं कबीर ने रेजिनगर सीट पर भाजपा के बापन घोष को 58 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर 1,23,536 मत हासिल किए। नौदा सीट पर भी कबीर ने भाजपा के राणा मंडल को 27,943 वोटों से मात दी और 86,463 वोट पाए, जबकि दोनों सीटों पर टीएमसी तीसरे स्थान पर रही। 293 सीटों के नतीजों में भाजपा ने 207, टीएमसी ने 80 सीटें जीतीं और हुमायूं कबीर एजेयूपी के इकलौते विजयी उम्मीदवार बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+