Bengal में बाबरी मस्जिद बनवाने वाले हुमायुं कबीर हारे या जीते? ममता की TMC छोड़कर बनाई थी अपनी नई पार्टी

Humayun Kabir Election Result 2026: पश्चिम बंगाल समेत पांच अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं। रुझानों के अनुसार बीजेपी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का तगड़ा झटका देकर पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। वहीं लोगों की नजर बंगाल की उन सीटों के परिणाम पर है जहां से 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने के कारण चर्चा में आए हुमायूं कबीर चुनाव लड़ रहे हैं।

Humayun Kabir ने बंगाल की दो सीटों से लड़ा है चुनाव

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से अलग होकर, हुमायूं कबीर ने 'आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP)' बनाई है। इस चुनाव में वह रेजिनगर और नोआदा - पश्चिम बंगाल की इन दो विधानसभा सीटों से अपनी किस्मत आजमाई।

Humayun Kabir

Humayun Kabir रेजिनगर सीट पर जीते या हारे?

रेजिनगर सीट पर हुमायूं कबीर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बापन घोष को हरा कर जीत हासिल कर चुके हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर पर भाजपा उम्‍मीदवा घोष और तीसरे स्‍थान पर कांग्रेस के अताउर रहमान रहे।

Humayun Kabir नोआदा सीट पर जीते या हारे?

वहीं पश्चिम बंगाल की नोआदा सीट पर भी हुमायूं कबीर ने जीत हासिल की है। उन्होंने यहां भाजपा के राणा मंडल को मात दी है। इस सीट पर तीसरे नंबर पर कांग्रेस की उम्मीदवार साहिना मुमताज खान रहे। इस तरह पश्चिम बंगाल में मज्जिद बनवाने का वादा करने वाले हुमायूं हैदर दोनों सीटों पर भाजपा उम्‍मीदवारों को मात देकर चुनाव जीत लिया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026

पूरे पश्चिम बंगाल में, नवीनतम रुझानों के मुताबिक भाजपा 196 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को राज्य में अभी तक कोई खास सफलता मिलती नहीं दिख रही है। पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं, जबकि एक सीट का परिणाम बाद में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+