₹8,300 करोड़ का 'Delhi Clean Air Program' लॉन्च, अब बदलेगी दिल्ली की हवा? CM रेखा गुप्ता ने बताया पूरा रोडमैप

Delhi Clean Air Program: दिल्ली की खराब हवा को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों के बीच अब राजधानी में एक बड़ा क्लीन एयर मिशन शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्व बैंक और दिल्ली पर्यावरण विभाग की ओर से आयोजित Delhi Clean Air Program ओरिएंटेशन वर्कशॉप का उद्घाटन किया।

Advertisement

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व बैंक के सहयोग से चलने वाला 7 साल का 8,300 करोड़ रुपये का कार्यक्रम दिल्ली में प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकता है।

Advertisement

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि दिल्ली की हवा को बेहतर बनाने के लिए लंबी अवधि की योजना है। विश्व बैंक के सहयोग से चलने वाला यह कार्यक्रम अगले सात वर्षों तक अलग-अलग स्तर पर प्रदूषण कम करने के लिए काम करेगा।

उन्होंने कहा कि राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार कई मोर्चों पर एक साथ काम कर रही है, ताकि लोगों को साफ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

Advertisement

Delhi POCSO Awareness: दिल्ली के हर स्कूल में अब होगी 'गुड टच-बैड टच' की क्लास! CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला

किन योजनाओं पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस?

रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए कई बड़े कदम तय किए हैं। इनमें नई EV Policy लागू करना, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाना और पूरे शहर में 32,000 EV Charging Points स्थापित करना शामिल है।

Advertisement

इसके साथ ही निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल पर सख्ती, खुले में कचरा जलाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 70 लाख पेड़ लगाने का अभियान और यमुना पुनर्जीवन परियोजना को भी इस मिशन का अहम हिस्सा बनाया गया है।

CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया यह कार्यक्रम दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा। उनका कहना था कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ प्रदूषण के आंकड़े कम करना नहीं, बल्कि राजधानी के लोगों को साफ हवा और बेहतर जीवन देना है।

Advertisement

उन्होंने भरोसा जताया कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, हरित अभियान और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी प्रयास मिलकर आने वाले वर्षों में दिल्ली की हवा को पहले से ज्यादा स्वच्छ और स्वस्थ बनाएंगे।

More From OneIndia

English Summary

Delhi Clean Air Program Launched by CM Rekha Gupta Air Pollution World Bank