कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए बड़े फैसले, 14 फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को खरीफ की 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने का फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने बताया कि धान के लिए एमएसपी की दर अब 1868 रुपए प्रति क्विंटल, ज्वार के लिए 2620 प्रति क्विंटल, बाजरा -2150 रुपए/क्विंटल की गई है। रागी, मूंग, मूंगफली, सोयाबीन, तिल और कपास में की एमएसपी में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ये फैसला साल 2020-21 के लिए है।
Recommended Video

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 360 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। धान की 95 लाख मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। साथ ही 16.07 लाख मीट्रिक टन दालों ओर तिलहन की खरीद हो चुकी है। तोमर ने बताया कि कृषि ऋण पर ब्याज छूट को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए काफी राहत भरा फैसला है। इस तारीख तक लोन चुकाने पर किसान को 4 फीसद ब्याज पर ही कर्ज मिलेगा।
केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को अमल में लाया गया है। कृषि लागत और मूल्य को लेकर आयोग के जो सुझाव आए थे, उनको मंजूर किया गया है। कृषि लागत और मूल्य आयोग की 14 फसलों के लिए सिफारिश आई, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50- 83 फीसदी की वृद्धि की गई है।
केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि MSME के लिए 50,000 करोड़ की इक्विटी का प्रस्ताव आया है। इससे संकट में फंसे छोटे उद्योगों को मदद मिलेगी। जावड़ेकर ने कहा कि 20 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान संकट में पड़े एमएमएमई के लिए किया गया। शहरी और आवास मंत्रालय ने रेहड़ी पटरी वालों के लिए विशेष लोन की व्यवस्था की है। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है। 10 हजार तक का लोन दिया जाएगा।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications