सरकार की धान खरीद नीति के खिलाफ दिल्ली में धरना, राकेश टिकैत को साथ लाए तेलंगाना CM

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की धान खरीद की जो पॉलिसी है, उसका अब विरोध हो रहा है। कई किसान संगठनों के नेता राजधानी दिल्ली आए हैं और बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों के साथ धरना शुरू किया गया है। तेलंगाना के सांसदों, एमएलसी और अन्य नेताओं द्वारा आयोजित इस धरने में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी नजर आ रहे हैं।

 dharna against Govts paddy procurement policy

राकेश टिकैत के साथ ही धरने में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी नजर आए। राव की पार्टी के नेताओं का कहना है कि, वे केंद्र की धान खरीद नीति के खिलाफ हैं। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहीं टीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि, अभी जो फसल खरीद की नीति है, वो सही नहीं है। हमारे किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा है।

Telangana CM and Rakesh Tikait dharna against Govts paddy procurement policy, Delhi

कविता बोलीं, "हम केंद्र सरकार से उचित दाम में किसानों की फसल की खरीद करने का अनुरोध कर रहे हैं। इसके लिए हम एक साझा खरीद नीति की मांग करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार हमारी मांग को मान ले।"

Telangana CM and Rakesh Tikait dharna against Govts paddy procurement policy, Delhi

राकेश टिकैत की मौजूदगी पर उन्होंने कहा कि, राकेश टिकैत इससे पहले भी कृषि मुद्दों पर सीएम के चंद्रशेखर राव से बात कर चुके हैं और अब वह यहां हमारा समर्थन करने आए हैं।

Telangana CM and Rakesh Tikait dharna against Govts paddy procurement policy, Delhi

दिल्ली में तेलंगाना के सीएम बोले, 'हमारा तेलंगाना अपना हक मांग रहा है। मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि नई कृषि नीति बनाएं और उसमें हम भी योगदान देंगे। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको हटा दिया जाएगा और नई सरकार नई एकीकृत कृषि नीति बनाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+