Odisha Cashew Cultivation : नए कार्यक्रम के तहत काजू उत्पादन बढ़ाने पर जोर, 20 हजार हेक्टेयर में खेती

ओडिशा में इस साल 20,000 हेक्टेयर भूमि पर काजू की खेती का एक नया कार्यक्रम शुरू किया जाना है। कृषि और किसान अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अरबिंद कुमार पाढ़ी ने विस्तार से जानकारी दी।

Odisha Cashew Cultivation

Odisha Cashew Cultivation पर फोकस कर रहा है। नए कार्यक्रम के तहत काजू उत्पादन बढ़ाने के मकसद से 20 हजार हेक्टेयर में खेती का प्लान तैयार किया गया है। काजू की खेती का एक नया कार्यक्रम शुरू किए जाने के बारे में कृषि और किसान अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अरबिंद कुमार पाढ़ी ने काजू पर राष्ट्रीय सम्मेलन में "काजू के उत्पादन और उत्पादकता के लिए तकनीकी नवाचारों को भुनाना" विषय पर सरकारी स्कीम की जानकारी दी।

सम्मेलन का उद्देश्य बेहतर गुणवत्ता वाले काजू के पौधों के उत्पादन, एकीकृत कीट प्रबंधन, कटाई के बाद के प्रबंधन, मूल्य निर्धारण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन के संबंध में विशेषज्ञ चर्चा के माध्यम से काजू उद्योग की उन्नति के लिए एक योजना तैयार करना है।

प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए काजू की क्षमता पर जोर देते हुए, ओडिशा राज्य काजू विकास निगम OSCDC, काजू और कोको विकास निदेशालय (DCCD), कोचीन के सहयोग से 30, 31 जनवरी को लोकसेवा भवन में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+