Mushroom: गंभीर बीमारी की चपेट में मशरूम, कोवेव रोग से 35 प्रतिशत फसल बर्बाद, किसान परेशान
Mushroom Cobweb: भारी बारिश के बाद भी किसान बेहद परेशान हैं। एक तरफ किसान जहां भारी बारिश से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ बारिश के बाद भी किसानों पर मार पड़ रही है। देशभर के मशरूम उत्पादक किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मशरूम में फंगस लग रही है।
बारिश के चलते हवा में अधिक नमी हो गई है। जिसके चलते बटन, ढिंगरी समेत अन्य मशरूम में क्लेडोबोट्रियम फंगस लग रही है। इस गंभीर बीमारी को कोवेव कहा जाता है। इस बीमारी के चलते अभी तक 35 फीसदी मशरूम खराब हो चुकी है। लेकिन यह बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है। जो किसानों के लिए बेहद दिक्कत हो गई है।

बता दें कि देशभर में ढिंगरी मशरूम का उत्पादन 50 हजार मीट्रिक टन और बटन मशरूम का 2.50 लाख मीट्रिक टन होता है।
यह भी पढ़ें- Success Story: मशरूम से दंपति बनेंगे मालामाल, कम जगह के चलते सीढ़ियों पर भी कर डाली खेती












Click it and Unblock the Notifications