VIDEO: लखनऊ के हज हाऊस के बाद हापुड़ की यह सरकारी बिल्डिंग भी रंगी भगवा रंग में
हापुड़। लखनऊ में हज हॉउस पर भगवा रंग करने का मामला सभी शांत भी नहीं हुआ था की हापुड़ में भी भगवा रंग ने अपने पैर पसार दिए हैं। जी हां हापुड़ में कृषि उत्पादन मंडी समिति हापुड़ को भी भगवा रंग में रंग दिया गया जो कि यहां के लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्वीरों में देख सकते है कृषि उत्पादन मंडी समिति हापुड़ के गेटों को भगवा रंग में रंग दिया गया है। बता दें कि एडीएम हापुड़ और एसडीएम के आवास कृषि उत्पादन मंडी समिति में बने हुए हैं।

योगी सरकार के आने के बाद से सरकारी इमारतों में भगवा रंग करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लखनऊ के हज हाउस को भंगवा रंग रंगने के बाद ने यह सिलसिला हापुड़ में भी शुरू हो गया है। ताजा मामला हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के दिल्ली रोड पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति का है जिसके बाहरी गेटों को भगवा रंग से रंग दिया गया है।

हर रोज इस मंडी में हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। रविवार को आए लोग कृषि उत्पादन मंडी समिति की दीवारों पर भगवा रंग पुता देख हैरान हो गए। जिसके बाद से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे सही बता रहे हैं तो कुछ लोग इसको राजनीति बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications