24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 24,850 केस, 613 मरीजों की गई जान
नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरे भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। लॉकडाउन हटने के बाद से देश में कोरोना वायरस के मामलों में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हो रही है। जिस वजह से अब देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 6.73 लाख के पार पहुंच चुकी है। इसके साथ ही अब तक 19,268 लोगों की जान इस वायरस ने ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने भी जांच में तेजी लाई है। अब रोजाना 2 लाख से ज्यादा जांच की जा रही है।

Recommended Video
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 24,850 मामले सामने आए हैं। एक दिन में नए मामलों की ये रिकॉर्ड संख्या है। इसके अलावा 613 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में अब देश में कुल मरीजों की संख्या 6,73,165 हो गई है। जिसमें से 4,09,083 ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 19,268 मौते हुई हैं। वहीं देश में एक्टिव केस की संख्या 2,44,814 ही है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार ने भी जांच में तेजी लाई है। रिपोर्ट के मुताबिक 4 जुलाई तक देश में 97,89,066 सैंपल की जांच की गई है। जिसमें से 2,48,934 सैंपल की जांच सिर्फ शनिवार को हुई।
दुनिया का क्या है हाल?
कोरोना वायरस की चपेट में आने से कोई भी देश बचा नहीं है। पूरी दुनिया में अब तक 1,13,86,433 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 5.33 लाख लोगों की मौत हुई है, जबकि 64.4 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जिस वजह से अब एक्टिव केस की संख्या 44,07,796 ही है। मौजूदा वक्त में अमेरिका कोरोना का केंद्र बना हुआ है, जहां 29 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications