पाकिस्तान के पेशावर में अपने परिजनों के शवों को दफनाने के लिए मजबूर हैं हिन्दू
हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मुर्दे को जलाते हैं लेकिन पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह में हिन्दू अपने चहेतों को मौत के बाद दफनाने के लिए मजबूर हैं।
पेशावर। अपने परिजनों की मौत के बाद उन्हें अपने धर्म के हिसाब के दफनाने या जलाने की चाह सभी की होती है। इसको लेकर सभी धर्मों में कई तरह के निर्देश भी दिए गए हैं। धार्मिक मान्यताओं में मुर्दे के मोक्ष या मगरिफत के लिए उसका खास तरह से अंतिम संस्कार करना जरूरी माना जाता है। हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मुर्दे को जलाते हैं लेकिन पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह में हिन्दू अपने चहेतों को मौत के बाद दफनाने के लिए मजबूर हैं।

बीबीसी ने खैबर पख्तूनख्वाह और कबायली इलाकों में शवों को दफनाने के लिए मजबूर अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के लोगों पर एक रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह और कबायली इलाकों में रहने वाले हिंदू श्मशान घाट ना होने की वजह से अपने मृतकों को जलाने के बजाय उन्हें कब्रिस्तान में दफनाने पर मजबूर हो रहे हैं।
सरकार और भूमाफिया कर चुके अल्पसंख्यकों की जमीनों पर कब्जा
खैबर पख्तूनख्वाह में हिंदू समुदाय की आबादी लगभग 50 हजार है। इनमें अधिकतर पेशावर में बसे हुए हैं। इसके अलावा फाटा में भी हिंदुओं की एक अच्छी खासी तादाद है। ये अलग-अलग पेशों को अपनाकर जीवन गुजार रहे हैं। बीबीसी की रिपोर्ट कहती है कि पिछले कुछ सालों हिंदू समुदाय के लिए खैबर पख्तूनख्वाह और फाटा के श्मशान घाट लगभग खत्म हो चुके हैं। ऐसे में वे अपने मृतकों को जलाने के बदले दफनाने के लिए मजबूर हैं। पेशावर में ऑल पाकिस्तान हिंदू राइट्स के अध्यक्ष और अल्पसंख्यकों के नेता हारून सर्वदयाल का कहना है कि पेशावर में ही नहीं बल्कि सूबे के ठीक-ठाक हिंदू आबादी वाले जिलों में भी यह सुविधा न के बराबर है। इन जिलों में कई सालों से हिंदू समुदाय अपने मृतकों को दफना रहा है।
सर्वदयाल कहते हैं कि पाकिस्तान का संविधान के मुताबिक सभी अल्पसंख्यकों के लिए कब्रिस्तान और श्मशान घाट की सुविधा प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है, लेकिन बदकिस्मती से हिंदू, सिखों और ईसाईयों के लिए कब्रिस्तान और श्मसान की सुविधा ना के बराबर है। सर्वदयाल के अनुसार हिंदुओं और सिखों के लिए अटक में एक श्मशान घाट बनाया गया है लेकिन ज्यादातर हिंदू गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं जिसकी वजह से वह पेशावर से अटक तक आने-जाने का किराया वहन नहीं कर पाते हैं। हारून सर्वदयाल बताते हैं कि पेशावर के हिंदू पहले अपने मृतकों को बाड़ा के इलाके में एक श्मशान घाट में ले जाकर जलाते थे लेकिन खराब कानून व्यवस्था की वजह से अब लोग बाड़ा जाते हुए डरने लगे हैं। हारून कहते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हर छोटे बड़े शहर में धार्मिक केंद्र या पूजा स्थल थे लेकिन उनपर सरकार या भूमि माफियाओं ने कब्जा कर लिया है, इससे हर छोटे-मोटे कार्यक्रम के लिए अल्पसंख्यकों को परेशान होना पड़ता है।
पढ़ें- पाक के हिंदूओं को न्यू ईयर तोहफा, हिंदू मैरिज बिल को सीनेट की मंजूरी
-
China Pakistan Gwadar Port: दोस्ती में आई दरार! ड्रैगन ने ईरान और तालिबान पर दिया अल्टीमेटम -
'एक रोटी के बदले जिस्म', कश्मीरी महिलाओं के साथ ISI आतंकियों की हैवानियत का PAK मुफ्ती का खुलासा, कौन है ये? -
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
IPL ने किया 2 साल के लिए बैन, अब पाकिस्तान पहुंचा यह खिलाड़ी! बीच सीजन में हुई PSL में एंट्री? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos












Click it and Unblock the Notifications