Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Metro के यात्रियों की जेब पर वार! मेट्रो के किराये में होगी वृद्धि, कितना पड़ेगा आपके बजट पर असर?

Mumbai Metro: मुंबईवासियों के लिए मेट्रो से आवागमन करना एक लोकप्रिय और सुविधाजनक विकल्प है। प्रदेश के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि मेट्रो की सुविधा को किफायती बनाना सरकार की प्राथमिकता है। हम चाहते हैं कि हर आय वर्ग के लोगों के लिए मेट्रो एक विकल्प बन सके। हालांकि, जल्द ही मेट्रो यात्रा आम लोगों के लिए और महंगी हो सकती है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई मेट्रो के किराए में संभावित बढ़ोतरी की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

महाराष्ट्र सरकार ने किराया निर्धारण समिति गठित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। पिछले महीने ही इस प्रस्ताव को राज्य सरकार की ओर से मंजूरी दी गई थी। अब इसे केंद्रीय साल्ट पैन विभाग (Salt Pan Department) के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा गया है। अगर वहां से मंजूरी मिलती है, तो हाई कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति की गठित की जाएगी। कमेटी किराया बढ़ाने के प्रस्ताव की समीक्षा करेगी।

Mumbai Metro

Mumbai Metro की इन लाइनों पर बढ़ सकता है किराया

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावित किराया संशोधन का असर मुख्य रूप से मेट्रो लाइन 2A (अंधेरी वेस्ट से दहिसर) और मेट्रो लाइन 7 (गुंडावली से दहिसर) पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: ठाणे-नवी मुंबई के लोगों के लिए टाटा की बड़ी सौगात, मिलेगी सुविधा और बचेंगे पैसे!

- दोनों ही मेट्रो रूट मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) संचालित करता है। बताया जा रहा है कि एमएमआरडीए ने अगस्त 2025 में ही इस समिति के गठन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था।

Metro के 2A और लाइन 7 पर मौजूदा किराये की दर

- फिलहाल मेट्रो लाइनों 2A और 7 पर 3 से 12 किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराया ₹20 तय है। अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3 (कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़) अभी निर्माणाधीन है। उसका प्रस्तावित किराया ₹40 है (8 से 12 किमी की दूरी के लिए)। इसके मुकाबले, मेट्रो लाइन 1 (वर्सोवा-घाटकोपर) 8 से 11.4 किलोमीटर के सफर के लिए ₹40 वसूलती है।

Mumbai Metro के यात्रियों की संख्या उम्मीद से कम

मुंबई मेट्रो प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में लगभग 3 लाख यात्री प्रतिदिन मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। यह उम्मीद से काफी कम है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में शुरुआती वर्षों में यह संख्या 9 लाख तक पहुंचने की उम्मीद थी। यात्रियों की कम संख्या और बढ़ते रखरखाव खर्च को देखते हुए किराया बढ़ाना ही विकल्प है।

एमएमआरडीए अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो सेवाओं का किराया अभी भी मुंबई की अन्य मेट्रो लाइनों की तुलना में कम है। बढ़ते संचालन खर्च और घाटे को पूरा करने के लिए किराए में संशोधन जरूरी माना जा रहा है। जैसे ही किराया निर्धारण समिति का गठन होगा, नई दरें तय की जाएंगी। माना जा रहा है कि यह संशोधन जल्द लागू हो सकता है, जिससे मुंबईकरों की जेब पर थोड़ा अतिरिक्त भार पड़ेगा, लेकिन इससे मेट्रो सेवाओं की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: स्मृति मंधाना, जेमिमा और राधा यादव पर करोड़ों की बारिश! महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे जीता फैंस का दिल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+