दो भारतीय भाइयों ने 900 मिलियन डॉलर में बेची कंपनी, एक दिन में बने अरबपति
नई दिल्ली। मुंबई में पैदा हुए दो भाई एक दिन में ही अरबों रूपए के मालिक बन गए हैं। दोनों भाइयों ने सोमवार को अपनी एडवरटाइजिंग टेक्नोलॉजी स्टॉर्टअप को चीन के निवेशकों को 900 मिलियन डॉलर में बेच दिया।

मुंबई के जूहु और अंधेरी इलाकों में पलकर बड़े हुए
34 साल के दिव्यांक तुराखिया और उनके बड़े भाई भवीन जोकि मुंबई के जूहु और अंधेरी इलाकों में पलकर बड़े हुए हैं, ने अपने स्टॉर्टअप मीडिया डॉट नेट का चीन की मिटेनो कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ विलय कर दिया है।
बाजार के जानकारों के मुताबिक यह एडवरटाइजिंग टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में यह अभी तक का सबसे बड़ा विलय-अधिग्रहण है। इससे पहले गूगल ने 750 मिलियन डॉलर एडमोब और ट्विटर के मोपब का 350 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया था।
एक बेहतरीन डील
तुराखिया भाइयों को भारत के अंदर अपने इस स्टार्टअप को लेकर पिछले कुछ दिनों से चिंता सता रही थी। क्योंकि भारत के अंदर उसका मुकाबला इनमोबी से बढ़ता जा रहा था जिसमें सॉफ्टबैंक का पैसा लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि अपने आप को मजबूती देने के लिए या एक बेहतरीन डील थी और उन्होंने यह डील करना ही सही समझा।

तुराखिया भाइयों ने इससे पहले भी अपनी कंपनियों की डील कर चुके थे। इससे पहले उन्होंने नैसडॉक में सूचीबद्ध कंपनी एंड्यूरेंस इंटरनेशनल ग्रुप को बिगरॉक, लॉजिकबॉक्स और रीसेलर ग्रुप बेचा डोमेन बेचे थे।
मीडिया डॉट नेट को छह साल पहले संयुक्त रूप से दुबई और न्यूयॉर्क में स्थापित किया गया था। उस समय इसको याहू और माइक्रोसॉफ्ट ने मदद उपलब्ध कराई थी।
1.4 अरब डॉलर का कुल कारोबार संभाल रहे
दिव्यांक ने बताया कि इस डील के बाद अब हम कुल 1.4 अरब डॉलर का कुल कारोबार संभाल रहे हैं। आपको बताते चलें कि पिछले साल इस भाइयों ने 23 करोड़ डॉलर का लाभ कमाया था।
दिव्यांक और भवीन की पढ़ाई बांद्रा के आर्य विद्या मंदिर स्कूल में हुई थी। वो एक ही छत के नीचे बैठकर 11 स्टार्टअप मैनेज कर रहे थे। वर्ष 1990 की शुरूआत में वो भारतीय कंपनियों को बेवसाइट बनाकर और इंटरनेट सर्विसेज उपलब्ध कराकर अपने सेवाएं दे रहे थे।

दोनों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं
दिव्यांक ने अपनी आगे की पढ़ाई नर्सी मोंजी से की थी। दोनों भाइयों ने बताया कि उन्होंने बीकॉम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। पर वो कॉलेज नहीं जाते थे। दोनों भाइयों को जानने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि दोनों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं है। पर दोनों बेहतरीन कोडर हैं।
मीडिया डॉट नेट का 90 फीसदी राजस्व अमेरिकी बाजार से आता है। बाकी इसका बाजार कनाडा और यूके में है। दिव्यांक ने कहा कि चीन आॅनलाइन एडवरटाइजमेंट दुनिया का दूसरा सबसे तेजी से उभरने वाला बाजार है। यह डील हमें एक ऐसा मौका दे रही है कि हम अपनी एक नई कहानी लिख सकें।
-
Mumbai Metro: टोक्यो जैसा होगा मुंबई का अंडरग्राउंड नेटवर्क, मेट्रो स्टेशन से कहां तक बनेगा 3KM का वॉकवे? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में उठापटक जारी, क्या है मुंबई में रेट? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, बाजार में दिखी रौनक, चेक करें मुंबई का ताजा भाव -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications