Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: डीआरडीओ को मिली बड़ी कामयाबी, 'अरेस्‍ट लैंडिंग टेस्‍ट' में पास हुआ 'तेजस'

पणजी। डीआरडीओ और ऐरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने गोवा में आज हल्‍के लड़ाकू एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस की पहली बार सफलतापूर्वक अरेस्ट लैंडिग करायी। गोवा तट पर स्थित टेस्ट सेंटर पर एलसीए तेजस के नेवल वर्जन को अरेस्टिंग गियर की सहायता से सफलतापूर्वक लैंड कराया गया। इसके साथ तेजस के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यह विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर संचालित किए जाने वाले विमान की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। इस कदम से नौसेना और मजबूत होगी।

DRDO successfully executed the first ever arrested landing of LCA Tejas

शुक्रवार को इसका परीक्षण गोवा के तट पर किया गया। यहां की कंडीशन ठीक वैसी ही थीं, जैसी आमतौर पर एयरक्राफ्ट कैरियर पर होती हैं। वहां पर बहुत कम जगह में एक छोटी डेक पर एयरक्राफ्ट को लैंडिंग करनी होती है। अरेस्टिंग गियर की सहायता से किसी भी फाइटर प्लेन को छोटे रनवे जैसे विमानवाहक पोत पर आसानी से लैंड कराया जा सकता है। इस तकनीकी की सफल परीक्षण के बाद अब एलसीए तेजस के नेवल वर्जन को विक्रमादित्य विमानवाहक पोत पर तैनात किया जा सकेगा।

तेजस के इस टेस्ट के पास करते ही अरेस्‍टेड लैंडिंग करने वाला भारत चुनिंदा देश बन गया है। अभी तक सिर्फ अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और हाल में चीन में बने एयरक्राफ्ट ही इस लैंडिंग को अंजाम दे सके हैं। अब इस क्‍लब में भारत भी शामिल हो गया है। परीक्षण सफल हो के बाद अब भारत के एकमात्र ऑपरेशनल विमानवाहक पोत INS विक्रमादित्य पर लैंड कराया जाएगा।

हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के बनाए स्वदेशी जेट विमान एलसीए तेजस को जल्‍द ही एयर शो में फाइनल ऑपरेशन क्लीयरेंस (एफओसी) देकर वायुसेना में शामिल किया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+