Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा विमान लेट, भीड़ और अव्यवस्था से यात्री हुए हलकान

Delhi IGI Airport: देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट शुक्रवार को अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खामी की वजह से 100 से ज्यादा उड़ानें लेट हो चुकी हैं। इस वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ भी बढ़ गई और उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। घंटों की प्रतीक्षा और अचानक डायवर्जन के संदेश की वजह से हर तरफ भागमभाग का माहौल नजर आ रहा था।

तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली के इंटरनेशनल इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की न तो लैंडिंग हो रही थी और न टेकऑफ ही हो रहा था। लोगों को अपनी फ्लाइट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सभी एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों को लगातार अपडेट दे रहे हैं और धैर्य बनाए रखने की अपील की।

Delhi IGI Airport

Delhi IGI Airport: एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी

- एयरपोर्ट की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण 100 से अधिक फ्लाइट्स में देरी हुई है।

- इस देरी की वजह से हवाई यातायात में भारी अवरोध पैदा हो गया और एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ भी काफी बढ़ गई थी।

यह भी पढ़ें: Delhi AQI Today: 'गैस चेंबर’ बनी दिल्ली, हवा में बढ़ा 'जहर' का स्तर! 700 पार पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स

- अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम से तकनीकी समस्याओं के कारण हवाई यातायात नियंत्रक ऑटोमैटिक मैसेज नहीं ले पा रहा है।

- ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम' (एएमएसएस) में कुछ समस्याएं हैं और इसकी वजह से काफी परेशानी हुई है। फिलहाल इसे ठीक करने का काम चल रहा है।

Delhi Airport देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा

दिल्ली एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। यहां से रोज 1500 से ज्यादा उड़ानें संचालित होती हैं और इसमें घरेलू और विदेशी दोनों उड़ानें शामिल हैं। दिल्ली एयरपोर्ट को कनेक्टिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में भी भारतीय विमानन मंत्रालय काम कर रहा है। यही वजह है कि यहां अचानक हुए तकनीकी खराबी की वजह से 100 से ज्यादा विमान प्रभावित हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: लापता हुए देश के पर्यावरण मंत्री Bhupender Yadav! कौन-कौन तलाश रहा? दिल्ली में लग गए पोस्टर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+