Delhi Power Cut: मार्च के आखिरी दिन दिल्ली के 40 से ज्यादा इलाकों में छाएगा अंधेरा, आपका एरिया भी लिस्ट में?

Delhi Power Cut: दिल्ली के लाखों लोगों को 31 मार्च 2026 को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। BRPL (बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड) ने मेंटेनेंस कार्यों के चलते राजधानी के कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखने का शेड्यूल जारी किया है।

यह कटौती अलग-अलग इलाकों में 1 घंटे से लेकर 3 घंटे तक हो सकती है। यह शटडाउन सिस्टम की मजबूती और ट्रांसफार्मर के रखरखाव के लिए लिया जा रहा है, ताकि आने वाले महीनों में 'हीटवेव' के दौरान बिजली कटौती की समस्या न हो।

delhi-power-cut-today

चूंकि कल 31 मार्च है, ऐसे में बैंकों और दफ्तरों में क्लोजिंग का काम चरम पर होगा, जिसमें यह कटौती बड़ी बाधा बन सकती है।

क्यों हो रही है बिजली कटौती?

BRPL के मुताबिक, यह बिजली कटौती नियमित मेंटेनेंस, ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड और फीडर पिलर सुधार जैसे तकनीकी कार्यों के चलते की जा रही है। कंपनी का दावा है कि इन कामों के पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई और अधिक स्थिर और बेहतर हो जाएगी।

Power Cut Schedule Released: किन-किन इलाकों पर पड़ेगा असर?

इस शटडाउन का असर दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में देखने को मिलेगा-

  • जनकपुरी (11:00-12:00 बजे): हरिनगर ट्रांसपोर्ट विभाग क्षेत्र
  • वसंत कुंज (11:00-14:00 बजे): घिटोरनी गांव, नांगल देवत, महरौली, लाडा सराय सहित कई इलाके
  • मोहन गार्डन (11:00-14:00 बजे): रजापुर खुर्द, ओम विहार, हस्तसाल क्षेत्र के कई ब्लॉक
  • नजफगढ़ (11:00-14:00 बजे): साई बाबा एन्क्लेव, रोशन विहार, दुर्गा विहार, दिनपुर
  • सरिता विहार (11:00-14:00 बजे): पॉकेट B, मोलरबंद, हरिनगर एक्सटेंशन
  • छतरपुर (11:00-14:00 बजे): सतबरी
  • द्वारका (10:00-11:30 बजे): सेक्टर 16A, नंद विहार
  • पालम (10:00-11:30 बजे): कैलाशपुरी
  • जाफरपुर (10:00-13:00 बजे): खेड़ा डाबस गांव

Power Cut का ऑफिस और घर दोनों पर पड़ेगा असर

दिन के समय होने वाली इस बिजली कटौती का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों, छोटे कारोबारियों और दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। खासकर गर्मी बढ़ने के बीच बिजली कटौती लोगों के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

आम लोगों पर क्या असर?

हालांकि यह तैयारी भविष्य के लिए जरूरी है, लेकिन फिलहाल लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए परेशानी, छोटे दुकानदारों और लोकल बिजनेस पर असर, दिन के समय गर्मी में बिना बिजली के मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए सुबह ही जरूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज कर लें, इनवर्टर/पावर बैकअप तैयार रखें, पानी और जरूरी सामान पहले से स्टोर कर लें, काम का शेड्यूल बिजली कटौती के हिसाब से प्लान करें।

आगे और भी कटौती संभव?

अगर गर्मी के चलते बिजली की मांग तेजी से बढ़ती है, तो आने वाले दिनों में ऐसे और मेंटेनेंस शेड्यूल सामने आ सकते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को नियमित अपडेट पर नजर रखना जरूरी होगा। 31 मार्च की यह बिजली कटौती सिर्फ अस्थायी परेशानी नहीं, बल्कि दिल्ली को गर्मियों के पावर संकट से बचाने की बड़ी तैयारी का हिस्सा है। अब देखना होगा कि ये तैयारियां आने वाले महीनों में कितनी कारगर साबित होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+