Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Patna Sahib Assembly Election 2025: पटना साहिब सीट में कौन मारेगा बाजी? किसकी खुलेगी किस्मत?

Patna Sahib Assembly Election 2025, Bihar Election Phase 1 : पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र (सीट नंबर 184), में 6 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से शुरू होकर रात 6 बजे तक मतदान हुए । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राजधानी पटना की इस हाई-प्रोफाइल शहरी सीट पर वोटिंग जोरों पर रहा।

सिख गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली वाला यह ऐतिहासिक इलाका लंबे समय से BJP का अभेद्य किला रहा है, लेकिन इस बार त्रिकोणीय मुकाबला रोमांचक हो गया। क्या नंद किशोर यादव का टिकट कटना BJP को महंगा पड़ेगा? युवा चेहरों की एंट्री और जनसुराज का तीसरा कोण है। लाइव कवरेज में जानें हर अपडेट...

Patna Sahib Assembly Election 2025
  • ताजा अपडेट कुछ ऐसे हैं- सुबह से लंबी कतारें, युवा और महिलाएं उत्साह में। BJP समर्थक वैश्य बहुल इलाकों में सक्रिय, कांग्रेस कैंप OBC-मुस्लिम वोटर्स को लुभा रहा। जनसुराज की विनीता मिश्रा महिला वोटर्स से अपील कर रहीं। क्या BJP का किला टूटेगा? ट्रेंड्स शाम तक साफ होंगे!
  • शशांत शेखर ने जीत के लिए महावीर मंदिर में टेका मत्था: कांग्रेस उम्मीदवार शशांत शेखर ने मतदान के दौरान पूर्व जल्ला स्थित प्राचीन महावीर मंदिर में सपरिवार दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शशांत ने फोटो X(पूर्व में ट्विटर) पर शेयर कर कहा कि बजरंगबली से प्रार्थना है कि पटना साहिब सहित पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान हो और सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

  • बिहार विधान सभा अध्यक्ष ने पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र-184 अंतर्गत अपने बूथ संख्या 238 पर पहुंचकर मतदान किया।

Patna Sahib Seat: BJP का गढ़, लेकिन युवा लहर बदलाव की आहट

2008 परिसीमन के बाद बनी यह सामान्य सीट पटना साहिब लोकसभा का हिस्सा है। 2024 लोकसभा चुनाव में BJP के रविशंकर प्रसाद ने यहां 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। विधानसभा स्तर पर 2010 से BJP का दबदबा बना। सात बार के विधायक नंद किशोर यादव ने 2020 में कांग्रेस के प्रवीण सिंह को 18,300 वोटों (51.91% शेयर) से हराया। वोटिंग टर्नआउट 52.7% रहा। 72 साल के यादव का टिकट कटना पार्टी के लिए रिस्क - BJP ने युवा रत्नेश कुशवाहा पर दांव लगाकर जनरेशन शिफ्ट की कोशिश की। महागठबंधन और जनसुराज की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय है।

उम्मीदवार प्रोफाइल: नई जंग, संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड

क्रमांक उम्मीदवार पार्टी उम्र शिक्षा पेशा संपत्ति क्रिमिनल केस जाति/विशेष
1
रत्नेश कुशवाहा BJP 45 स्नातक (मगध यूनिवर्सिटी) वकील, BJP नेता ₹1.8 करोड़ 0 कुशवाहा (OBC)- सामंत चौधरी के करीबी, ABVP से शुरूआत। परिवार: पत्नी गृहिणी, 2 बच्चे।
2
शशांत शेखर कांग्रेस 34 B.Tech (IIT दिल्ली, 2014), PGDM (IIM कलकत्ता, 2017) सोशल वर्कर, डेयरी फार्म ओनर ₹1 करोड़+ 0 यादव (OBC)- प्रशांत किशोर के I-PAC में काम, पत्नी BBC जर्नलिस्ट।
3
विनीता मिश्रा जनसुराज 55 12वीं (कॉमर्स, CM आर्ट्स कॉलेज, दरभंगा, 1987) इंश्योरेंस एजेंट ₹3 करोड़+ 1 मिश्रा (OBC)- पति बिजनेसमैन, बैंकिपुर वोटर।

ये भी पढ़ें- Patna Sahib Assembly Election 2025: BJP के कुशवाहा मारेंगे बाजी या विनीता करेंगी खेला? जातिगत गणित में जानें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+