Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद फूट-फूट कर रोए अशोक चौधरी, वीडियो हुआ वायरल

Nitish Kumar Resignation: बिहार की राजनीति में सोमवार 30 मार्च को एक ऐतिहासिक और भावुक कर देने वाला मोड़ आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के लिए बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

इस फैसले के बाद उनके सबसे करीबी सहयोगियों में से एक और राज्य के कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी कैमरे के सामने बुरी तरह टूट गए।

nitish-kumar-resignation-mlc-ashok-choudhary-emotional

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अशोक चौधरी अपने आंसू नहीं रोक पाए और फफक-फफक कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जैसा व्यक्तित्व राजनीति में दोबारा नहीं मिल सकता।

हमारे अभिभावक की छत्रछाया चली गई

अशोक चौधरी ने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद दुखद है। उन्होंने कहा, आज का दिन दुखद है। सदन में हमारे अभिभावक की छत्रछाया चली गई। जब भी कोई मंत्री सदन में फंसता था तो नीतीश कुमार खुद सामने आकर जवाब देते थे और बीच-बचाव करते थे।

अशोक चौधरी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति और सोच आज की नई पीढ़ी के नेताओं में कम ही देखने को मिलती है। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार के रास्ते पर चलना उनके जैसा काम करना और विरोधियों का भी सम्मान करना बहुत बड़ी बात है। मुझे नहीं लगता कि नई पीढ़ी में इस तरह की राजनीतिक सोच है। कोई भी नीतीश कुमार जैसा नहीं हो सकता। ना कभी ऐसा नेता पैदा हुआ था और ना ही होगा।

उपलब्धियां गिनाते हुए हुए भावुक

अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार के कार्यकाल की कई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उनके नेतृत्व में बिहार में बदलाव आया। उन्होंने कहा कि पहले मैट्रिक में सिर्फ 15-20% लड़कियां ही पास होती थीं, लेकिन नीतीश सरकार की योजनाओं के बाद यह आंकड़ा करीब 50% तक पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि एक सर्वे में सामने आया था कि लगभग 46% लोग गरीबी रेखा के नीचे थे, जिसके कारण परिवारों को भरण-पोषण में दिक्कत होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने लड़कियों के लिए पोशाक योजना जैसी पहल शुरू की, जिससे शिक्षा और सामाजिक स्थिति में सुधार हुआ।

राज्यसभा जाने के लिए दिया इस्तीफा,CM पद को लेकर बना हुआ है सस्पेंस

दरअसल, नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के लिए बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि उन्होंने अभी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन सियासी गलियारों में इसे लेकर अटकलें तेज हैं। नियम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति बिना किसी सदन का सदस्य हुए भी 6 महीने तक मुख्यमंत्री पद पर बना रह सकता है।

बिहार CM की रेस में कौन है आगे?

JD(U) सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद भी छोड़ सकते हैं। उत्तराधिकारी के रूप में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल के नामों की चर्चा जोरों पर है। वहीं, कुछ हलकों में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को 'सीएम मटेरियल' बताए जाने के बाद उनके नाम पर भी कयास लग रहे हैं।

ऐसे में बिहार में दो बड़े सवाल गूंज रहे हैं क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे? अगर हां, तो बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? जेडीयू सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर ने बिहार की राजनीति में भावनात्मक और राजनीतिक दोनों तरह की हलचल पैदा कर दी है। जहां एक ओर उनके करीबी नेता भावुक नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर राज्य में सत्ता के अगले कदम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति किस दिशा में जाएगी इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+