Danapur Assembly Election 2025: दानापुर में यादव बनाम यादव की जंग, वोटिंग का लेटेस्ट अपडेट जानें
Danapur Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार दो फेज में वोटिंग खत्म हो गई है। लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुबह से ही लोग वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगे थे। इस फेज में कुल 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं और इनमें दानापुर की भी सीट शामिल है। कभी आरजेडी का गढ़ रही इस सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है।
बीजेपी ने यहां से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को उतारा है जबकि आरजेडी ने सिटिंग विधायक रीतलाल यादव पर ही भरोसा जताया है। हालांकि, रीतलाल यादव जेल में हैं और उन्हें चुनाव प्रचार के लिए जमानत नहीं मिली। इधर बीजेपी ने इसे चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा मुद्दा बनाया है।

Danapur Assembly Election 2025: मतदाताओं का भारी उत्साह
- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में दानापुर सीट पर मतदाताओं ने दोपहर बाद जमकर वोटिंग की। दोपहर के बाद दानापुर के लोग पोलिंग बूथ पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 5 बजे तक पटना जिले में 55.02% मतदान किया गया है।
- दानापुर में 11 बजे तक करीब 29 फीसदी वोटिंग हुई है। बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने यहां अपना वोट डाला है।
Bihar Chunav Phase 1 में हाई प्रोफाइल सीट दानापुर में वोटिंग
इस फेज में (Bihar Phase 1 Voting) दानापुर सीट पर भी वोटिंग हो रही है, जहां लालू यादव के दो करीबियों के बीच मुकाबला है। लालू यादव के करीबी रहे रामकृपाल यादव यहां से उम्मीदवार हैं। रामकृपाल साल 2014 में पाला बदलकर बीजेपी में आ गए थे। दूसरी ओर आरजेडी उम्मीदवार रीतलाल जेल में हैं और उनके लिए प्रचार करने खुद लालू यादव दानापुर पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान से पहले UP-बिहार बॉर्डर सील, इन वाहनों की आवाजाही पर रोक
Danapur Assembly Election 2025: ऐसा था 2020 का हाल
- 2020 विधानसभा चुनाव में दानापुर सीट पर कुल मतदाता संख्या: 3,46,211 (पुरुष 1,81,448 + महिला 1,63,386) थी।
- मतदान प्रतिशत लगभग 51.98% रहा था और इस सीट से आरजेडी के रीतलाल यादव ने जीत दर्ज की थी।
- विजेता उम्मीदवार रीतलाल यादव को 89,895 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहीं बीजेपी की आशा देवी को 73,971 वोट मिले थे।
बिहार चुनाव में पहले फेज की वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इस चरण में 1 हजार 314 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3 करोड़ 75 लाख से अधिक मतदाता करेंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: कौन हैं अफ़ज़ल अली? बिहार चुनाव 2025 में गौरा बौराम विधानसभा सीट से गेम चेंजर उम्मीदवार
-
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
West Bengal Polls 2026: 'स्टूडेंट बनना चाहता हूं', क्यों भाजपा में शामिल हुए Leander Paes? -
Bengal: बर्तन-झाड़ू करने वाली उम्मीदवार! कौन हैं कलिता माझी, BJP से लड़ रहीं चुनाव, मोदी भी करते हैं तारीफ! -
Gujarat By-Election 2026: उमरेठ सीट से हर्षदभाई गोविंदभाई परमार मैदान में, क्या है BJP का दांव? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई












Click it and Unblock the Notifications