World Vision Day: जानिए विश्व दृष्टि दिवस का क्या है इतिहास और इसका महत्व

World Vision Day: जानिए विश्व दृष्टि दिवस का क्या है इतिहास और इसका महत्व

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: विश्व दृष्टि दिवस हर साल 14 अक्टूबर को दुनियाभर में मनाया जाता है। इसे 'विश्व नेत्र दिवस', वर्ल्ड साइट डे और वर्ल्ड विजन डे भी कहा जाता है। 'विश्व नेत्र दिवस' आंखों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दृष्टि दोष को ठीक करने के लिए मनाया जाता है। विश्व दृष्टि दिवस एक इंटरनेशनल डे है, जिसका मकसद लोगों का आंखों से जुड़ी दिक्क्तों और बीमारियों पर केंद्रित करना है। इस दिन लोगों को अपने आंखों का ख्याल रखने और नेत्र स्वास्थ्य के महत्व के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Recommended Video

    जानिए क्यों मनाया जाता है World Sight Day, जानें- क्या है इसका इतिहास ? | वनइंडिया हिंदी
    World vision day

    विश्व नेत्र दिवस का इतिहास?

    विश्व नेत्र दिवस का समन्वय इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस (आईएपीबी) द्वारा किया जाता है। साल 2000 से विश्व नेत्र दिवस आधिकारिक तौर पर आईएपीबी कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है। उसी वक्त से हर साल दुनियाभर के कई देशों में अलग-अलग तरीकों से विश्व नेत्र दिवस मनाया जाता है। यूनाइटेड किंगडम की महारानी साल 2020 में विश्व दृष्टि दिवस के लिए जागरूकता अभियान में शामिल होकर इतिहास रच दिया था।

    विश्व नेत्र दिवस का महत्व

    इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस ने अपने अधिकारिक बयान में लिखा है, ''आंखों का हेल्दी होना शिक्षा, रोजगार, जीवन की गुणवत्ता, गरीबी और कई अन्य विकास लक्ष्यों को प्रभावित करता है। हम चाहते हैं कि सरकारें, निगम, संस्थान और व्यक्ति सक्रिय रूप से नेत्र स्वास्थ्य तक सार्वभौमिक पहुंच का समर्थन करने के लिए संगठनों और जनता को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करें।"

    विश्व दृष्टि दिवस 150 से अधिक आईएपीबी सदस्य संगठनों द्वारा समर्थित है। इन संगठनों में दुनिया के प्रमुख नेत्र देखभाल एनजीओ, नेत्र विज्ञान, आई हॉस्पिटल, अंधेपन को खत्म करने के लिए एक साथ काम करने में एकजुट हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+