Health Day 2022: आयुष मंत्रालय मना रहा है योग अमृत महोत्सव, दिल्ली लाल किले में हुआ शुरू, जानें 5 बड़ी बातें

Health Day 2022: आयुष मंत्रालय आज से मना रहा है योग अमृत महोत्सव, दिल्ली लाल किले में हुआ शुरू, जानें 5 बड़ी बातें

नई दिल्ली, 07 अप्रैल: दुनियाभर में आज यानी 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर आयुष मंत्रालय योग अमृत महोत्सव मनाने की शुरुआत कर रहा है। आयुष मंत्रालय ने अपने हितधारकों के साथ 7 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जो 21 अप्रैल को है, उसके लिए एक भव्य कार्यक्रमों की तैयारी में लग गया है। लाल किले पर सामान्य योग प्रोटोकॉल का इसके तहत प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य अतिथि होने की उम्मीद है। जिसमें केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य और विभिन्न देशों के राजदूत, प्रमुख खेल हस्तियां और योग समर्थक शामिल होंगे।

Health Day 2022

जानें 5 बड़ी बातें

1. हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम एक सामूहिक योग प्रदर्शन होता है जिसका नेतृत्व खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं।

2. केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि योग की दुनिया भर में स्वीकार्यता देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि योग को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के अभिन्न अंग के रूप में स्वीकार किया गया है।

3. केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

4. मंत्रालय को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 75 दिनों की उलटी गिनती के दौरान योग के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक जन आंदोलन को प्रेरित किया जाएगा।

5. आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में 75 प्रतिष्ठित स्थलों पर देस में योग दिवस मनाया जाएगा।

जानें विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में?

-विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के गठन के दिन 07 अप्रैल को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। वर्तमान स्वास्थ्य संबंधी स्थिति पर जोर देने के लिए हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की एक अलग थीम होती है।

- विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 उन नर्सों और दाइयों के योगदान पर प्रकाश डालेगा जिन्होंने स्वास्थ्य प्रणाली को आज जैसा बना दिया है। वे उन अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं में से हैं जिनका काम अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता है लेकिन वे एक मरीज की रोजमर्रा की भलाई के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। माना जाता है कि एक नर्स अपनी 12 घंटे की शिफ्ट में औसतन 5 मील चलती है।

- विश्व स्वास्थ्य दिवस का उत्सव साल 1945 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के गठन से संबंधित है, जब चीन और ब्राजील ने एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन के गठन का प्रस्ताव रखा था जो किसी भी सरकारी प्रभाव से मुक्त होगा।

-1946 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के संविधान को मंजूरी दी गई थी न्यूयॉर्क में, जिसके बाद 7 अप्रैल 1948 को लागू हुआ जब 61 देशों ने इसकी स्थापना के लिए हस्ताक्षर किए।

-पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 22 जुलाई को मनाया गया था लेकिन फिर छात्र भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए डब्ल्यूएचओ के गठन के दिन की तारीख बदल दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+