World Pharmacist Day 2021 Theme : 25 सितंबर को क्यों मनाया जाता है वर्ल्‍ड फार्मासिस्ट डे, क्या है इस साल थीम

World Pharmacist Day 2021 Theme : 25 सितंबर को क्यों मनाया जाता है वर्ल्‍ड फार्मासिस्ट डे, क्या है इस साल का थीम

नई दिल्ली, 24 सितंबर: हर साल दुनियाभर में 25 सितंबर को वर्ल्‍ड फार्मासिस्ट डे मनाया जाता है। हमारे जीवन में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को मनाने और पहचानने के लिए इस खास दिन को उनके लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) की स्थापना की थी। हम बिना फार्मेसी और फार्मासिस्ट के इस दुनिया की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। हर किसी को जिंदगी में किसी-न-किसी मोड़ पर फार्मासिस्ट की मदद लेनी पड़ती है। प्राचीन काल के किताबों और धार्मिक ग्रंथों में भी चिकित्सा का जिक्र है। चिकित्सा क्षेत्र यानी फार्मासिस्ट हमेशा से मानव जाति के जीवन का हिस्सा रहा है। 25 सितंबर का दिन सभी मेडिकल जगत के लिए सर्मपित होता है।

World Pharmacist Day 2021 Theme

फार्मासिस्ट के योगदान को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन इस कोरोना काल के दौरान ये बात हर कोई समझ गया है कि इसके बिना मानव जीवन की कल्पना करना भी कितना मुश्किल है। इसलिए यह हमारा कर्तव्य है हम फार्मासिस्ट से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करें, उन्हें बढ़ावा दें और प्रोत्साहित करें।

वर्ल्‍ड फार्मासिस्ट डे 2021 का क्या है थीम (World Pharmacist Day 2021 Theme)

वर्ल्‍ड फार्मासिस्ट डे 2021 का इस साल का थीम है,"फार्मेसी: ऑलवेज ट्रस्टेड फॉर योर हेल्थ" यानी फार्मेसी: हमेशा आपके स्वास्थ्य के लिए भरोसेमंद है। वर्ल्‍ड फार्मासिस्ट डे के लिए इस थीम को चुनने के पीछे कई गहरे कारण हैं। यह सब विश्वास पर टिका है। विश्वास हर रिश्ते की नींव होती है, चाहे वह व्यक्तिगत रिश्ता हो या फिर प्रोफेशनल रिश्ता हो। इसी तरह एक फार्मासिस्ट और एक मरीज के बीच भी विश्वास की कड़ी होती है। जब आप किसी पर भरोसा करते हैं, तभी उनकी बातों को मनाते हैं। इस कोरोना महामारी के समय में हर जगह लोगों ने अपने केमिस्ट द्वारा दी गई सलाह पर आंख बंदकर भरोसा किया है। स्वास्थ्य कर्मियों का अपने मरीजों के साथ एक गहरा विश्वास का संबंध होता है।

Recommended Video

    24 September History: क्यों India और World के लिए ये दिन है इतना खास, क्या है इतिहास| वनइंडिया हिंदी

    वर्ल्‍ड फार्मासिस्ट डे का इतिहास

    अब सवाल उठता है कि आखिर 25 सितंबर को ही वर्ल्‍ड फार्मासिस्ट डे क्यों मनाया जाता है, किसी अन्य दिन क्यों नहीं। इसके पीछे का कारण यह है कि 25 सितंबर 1912 को इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) की स्थापना हुई थी। यह फार्मासिस्टों और दवा वैज्ञानिकों के राष्ट्रीय संघों का एक वैश्विक संघ है। 2009 में तुर्की के इस्तांबुल में एफआईपी परिषद ने प्रस्ताव दिया कि फार्मेसी क्षेत्र को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 25 सितंबर को फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाना चाहिए। क्योंकि इसी दिन एफआईपी की स्थापना भी हुई थी। 2009 के बाद से ही हर साल 25 सितंबर को वर्ल्‍ड फार्मासिस्ट डे मनाया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+