Video: लैंडिंग के 10 मिनट बाद पायलट गिरफ्तार! भारतीय मूल के Delta Pilot पर क्यों टूटा कानून का कहर?
डेल्टा एयरलाइंस के एक भारतीय मूल के पायलट को सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। 34 वर्षीय पायलट रुस्तम भगवागर (Rustom Bhagwagar) को शनिवार रात कथित यौन अपराध के सिलसिले में हवाई अड्डे पर उतरते ही विमान से गिरफ्तार कर लिया।
कॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी शेरिफ ऑफिस ने इस संबंध में एक बयान जारी किया। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के अनुसार, 34 वर्षीय पायलट पर बाल यौन शोषण के कई आरोप हैं। कथित तौर पर 10 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ यौन शोषण के पांच मामले दर्ज हैं।

अप्रैल से इस केस पर काम कर रही थी पुलिस
इस साल अप्रैल से पुलिस इस मामले पर काम कर रही है। 26 अप्रैल को रात लगभग 9:35 बजे शेरिफ ऑफिस के जासूस मिनियापोलिस से उड़ान भरने वाली डेल्टा फ्लाइट 2809 में सवार हुए। कॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी शेरिफ विभाग के अधिकारियों ने डेल्टा फ्लाइट आने के तुरंत बाद पायलट को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उस समय हुई जब यात्री विमान से उतरने की तैयारी कर रहे थे।
रुस्तम भगवागर कौन हैं?
भगवागर डेल्टा एयरलाइंस के को-पायलट हैं। द मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने स्पष्ट किया है कि औपचारिक आरोप सीधे तौर पर दुर्व्यवहार के कृत्यों से संबंधित हैं। जैसे ही विमान हवाई अड्डे पर उतरा वैसे ही अधिकारी विमान में सवार हुए और कथित तौर पर सीधे कॉकपिट में गए और भगवागर को हथकड़ी लगा दी।
गिरफ्तारी का वीडियो भी सामने आया
प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि अधिकारी अपने साथ गन भी ले जा रहे थे। मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार, पायलट की गिरफ्तारी में कम से कम 10 आधिकारी शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद डेल्टा एयरलाइंस ने पायलट को निलंबित कर दिया है। भगवागर को वर्तमान में कैलिफ़ोर्निया के मार्टिनेज में एक हिरासत केंद्र में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications