Tanya Singh कौन हैं? इस घूंघट वाली Viral 'गिटार दुल्हन' ने फिर मचाया तहलका! VIDEO में दादी संग किया ऐसा
Guitar Viral Bride Tanya Singh New Video : सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'गिटार वाली दुल्हन' के नाम से मशहूर तान्या सिंह का नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले घूंघट ओढ़कर 'तेरा मेरा प्यार अमर' गाकर सुर्खियां बटोरने वाली तान्या अब घरेलू माहौल में गिटार बजाते हुए नजर आईं, जो दर्शकों के दिलों को छू रहा है। इस बार वो 'उनका अंदाज ए करम' गा रही ही हैं।
वीडियो में गिटार वाली दुल्हन साड़ी पहने नजर आ रही हैं, चेहरा पूरी तरह खुला हुआ है और गिटार उनकी गोद में है। वे बेहद सहज और भावपूर्ण अंदाज में गा रही हैं। 7 दिन पहले गिटार वाली दुल्हन ने घर पर अपनी दादी के सामने बैठकर क्लासिक गाना 'फेरो ना नजर से नजरिया' गाया था। सबसे खास बात - उनकी दादी ठीक बगल में बैठी हैं, गर्व भरी मुस्कान के साथ पोती की परफॉर्मेंस को ध्यान से सुन और देख रही हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये गिटार वाली दुल्हन?

Who Is Tanya Singh: कौन हैं तान्या सिंह?
तान्या सिंह पेशे से असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और संगीत की पढ़ाई कराती हैं। हाल ही में उनकी शादी हुई है, और मुंह दिखाई की रस्म के दौरान घूंघट में गिटार बजाकर गाना गाने वाला वीडियो लाखों लोगों तक पहुंचा। तान्या ने खुद बताया कि वे लॉकडाउन में यूट्यूब से गिटार बजाना सीखीं और संगीत से बचपन से जुड़ी हुई हैं।
Ghunghat Wali Bahu New Video Viral: नया वीडियो क्यों खास?
इस नए वीडियो में तान्या साड़ी पहने हुए हैं, लेकिन चेहरा पूरी तरह ढका नहीं है। वे गोद में गिटार रखकर भावपूर्ण अंदाज में 'उनका अंदाज ए करम' गा रही हैं। इससे 7 दिन पहले 'फेरो ना नजर से नजरिया'गाया। सबसे दिलचस्प है उस वक्त, उनकी दादी की मौजूदगी - बुजुर्ग महिला उनके बगल में बैठी गर्व भरी नजरों से सुन रही हैं। ओवरले टेक्स्ट में लिखा 'नानी की अप्रत्याशित प्रतिक्रिया' इस पल की भावुकता को और बढ़ाता है। यह वीडियो पारंपरिक परिवार में प्रतिभा के सम्मान और Intergenerational Bonding को खूबसूरती से दिखाता है।
पहले वीडियो से मिली लोकप्रियता
तान्या का पहला वायरल वीडियो शादी के बाद महिला संगीत का था, जहां घूंघट में गिटार बजाकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया। उस वीडियो पर घूंघट को लेकर बहस भी हुई, लेकिन तान्या ने स्पष्ट किया कि यह उनकी अपनी इच्छा और रस्म का हिस्सा था। अब नया वीडियो बिना घूंघट के ज्यादा सहज और घरेलू लग रहा है।

सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं
वीडियो शेयर होते ही कमेंट सेक्शन प्रशंसा से भर गया। यूजर्स ने तान्या की आवाज, आत्मविश्वास और दादी-पोती के इस प्यारे पल की तारीफ की। कुछ कमेंट्स जैसे - 'प्रतिभा के साथ सुंदरता और संस्कार', 'दादी की मुस्कान सबकुछ कह गई' और तालियां-दिल इमोजी से भरे संदेश वायरल हो रहे हैं। कई लोगों ने इसे परंपरा और आधुनिकता के सुंदर मेल के रूप में देखा। तान्या सिंह जैसे टैलेंटेड लोग सोशल मीडिया पर नई मिसाल कायम कर रहे हैं, जहां पारिवारिक पल भी लाखों लोगों तक पहुंचकर दिल जीत रहे हैं।
ये भी पढ़ें- MMS Viral Video कांड के बीच ऐश्वर्या राय का बड़ा खुलासा, बेटी आराध्या के फेक अकाउंट का 'ऐसा सच' रखा सामने












Click it and Unblock the Notifications