MMS Viral Video कांड के बीच ऐश्वर्या राय का बड़ा खुलासा, बेटी आराध्या के फेक अकाउंट का 'ऐसा सच' रखा सामने
Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तरह ही उनकी बेटी आराध्या बच्चन की फैन फॉलोइंग भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। महज 14 साल की उम्र में ही आराध्या बच्चन के नाम पर इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अनगिनत फैनपेज मौजूद हैं लेकिन क्या आराध्या खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं?
आराध्या बच्चन को लेकर ऐश्वर्या राय का बड़ा खुलासा
अब इस सवाल पर आराध्या बच्चन की मां ऐश्वर्या राय ने हाल ही में चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है। रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचीं ऐश्वर्या राय ने स्पष्ट कहा है कि आराध्या बच्चन किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं हैं।

आराध्या बच्चन के फेक अकाउंट्स का सच
ऐश्वर्या राय ने बताया है कि उनकी बेटी आराध्या के नाम से जो भी पेज या अकाउंट मौजूद हैं, वह सभी अनऑफिशियल हैं और परिवार ने उनमें से किसी को भी न तो बनाया है और न ही मॉनिटर करता है।
किसने बनाया आराध्या बच्चन के नाम से फर्जी अकाउंट?
-ऐश्वर्या राय ने कहा- लोग मान लेते हैं कि ऑनलाइन दिखने वाली चीजें हमारी होती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि कोई फैन होगा जिसने प्यार के कारण ये पेज बनाया है। हम इसके लिए आभारी हैं लेकिन आराध्या सोशल मीडिया पर नहीं हैं।
-ऐश्वर्या राय ने आराध्या के फैंस को धन्यवाद देते हुए अपील की है कि किसी भी अनऑफिशियल अकाउंट को असली न मानें। ये सब फेक हैं। इनके बारे में पूरे बच्चन परिवार को कुछ नहीं पता है।
क्यों ऐश्वर्या राय खुद भी सोशल मीडिया से रहती हैं दूर?
-आज के इस डिजीटल समय में ऐश्वर्या राय खुद भी सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने इस मामले में कहा- मैं सोशल मीडिया को कम ही समय देती हूं। मैं इसे मुख्य रूप से प्रोफेशनल अपडेट्स, ब्रांड कम्युनिकेशन और कोलैबोरेशन के लिए इस्तेमाल करती हूं। सोशल मीडिया जरूरी है लेकिन इसके साथ कई चुनौतियां भी आती हैं।
-ऐश्वर्या राय ने आगे कहा- आज सोशल मीडिया जुड़ने और काम शेयर करने का बड़ा माध्यम है लेकिन सच ये भी है कि हर कोई इसमें डूबा हुआ है। इससे दूर रहना मुश्किल है पर जरूरी भी। सोशल मीडिया पर आज के समय में ऐसे कई एआई और डीपफेक वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। ये आपको परेशान कर सकते हैं।
'ऑनलाइन शोर से खुद को बचाना जरूरी है'
-इमोशनल हेल्थ और मानसिक संतुलन पर डिजिटल एक्सपोजर के प्रभावों की बात करते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा कि लोगों को समय-समय पर सोशल मीडिया से दूरी बनानी चाहिए। उन्होंने कहा- ऑनलाइन शोर से खुद को बचाना जरूरी है। अगर लगे कि आप इसमें खो रहे हैं तो ब्रेक लें। अपने आसपास के लोगों से जुड़ें, असल जिंदगी में लौटें।
-ऐश्वर्या राय ने इस बात पर जोर दिया कि आमने-सामने बातचीत आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा- जब कोई आपके सामने हो और आप फोन में व्यस्त रहें तो ये बहुत रूड लगता है।
'डिजिटल डिटॉक्स से खुद को दूर रखें'
-ऐश्वर्या राय ने बड़ी विनम्रता से कहा- अगर आप मेरे पोस्ट लाइक नहीं करते, न करें...न देखें, तो भी बिल्कुल ठीक है। बस अपने आस-पास के लोगों के साथ समय बिताएं। ये उससे कहीं ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने फैंस से अपील की है कि वह सोशल मीडिया की दुनिया में खोने के बजाय वास्तविक रिश्तों को प्राथमिकता दें।
-ऐश्वर्या राय ने अपने इस इंटरव्यू के जरिए न सिर्फ बेटी आराध्या बच्चन के बारे में चल रही अफवाहों पर विराम लगाया है बल्कि लोगों को डिजिटल डिटॉक्स और असली जिंदगी की अहमियत भी याद दिलाई है। उनकी ये सलाह आज की युवा पीढ़ी और लगातार ऑनलाइन रहने वाले सभी लोगों के लिए बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications