Miss India World 2026: कौन हैं साध्वी सतीश सैल? जिन्होंने जीता फेमिना मिस इंडिया 2026 का खिताब

Miss India World 2026: भारत को अपनी नई 'ब्यूटी क्वीन' मिल गई है। 18 अप्रैल 2026 की रात भुवनेश्वर के KIIT परिसर में आयोजित एक बेहद भव्य और ग्लैमरस इवेंट में गोवा की साध्वी सतीश सैल (Sadhvi Satish Sail) को 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' चुना गया। 'रजनीगंधा पर्ल्स' द्वारा सह-प्रायोजित इस 61वें इवेंट में साध्वी ने अपनी बुद्धिमत्ता, शालीनता और आत्मविश्वास से जजों का दिल जीत लिया।

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर इस जीत का आधिकारिक ऐलान करते हुए कहा कि यह पल जीत, विरासत और नियति के मिलन का है। साध्वी सतीश सैल, जिन्होंने फेमिना मिस इंडिया गोवा 2026 के रूप में प्रतियोगिता में प्रवेश किया था, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की शक्ति और सपनों का प्रतिनिधित्व करेंगी। पूर्व विजेता निकिता पोरवाल ने भावुक क्षणों के बीच साध्वी को ताज पहनाया।

Sadhvi Satish Sail

डिजाइनर आउटफिट और लुक की चर्चा
फिनाले की रात साध्वी सतीश सैल का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। उन्होंने डिजाइनर लेबल 'Vazaneh' द्वारा तैयार किया गया एक शानदार हॉल्टर-नेक, बॉडी-हगिंग गाउन पहना था। इस गाउन पर चांदी के रंगों का बारीक मैटेलिक बीडवर्क किया गया था, जो स्टेज की लाइटों में चमक रहा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एलिगेंट इयररिंग्स और क्राउन के पास एक साधारण हाफ-टक्ड हेयरस्टाइल रखा था।

Sadhvi Satish Sail 01

संघर्ष से सफलता तक: छोटे शहर की लड़की का बड़ा सपना

साध्वी ने अपनी जीत के बाद बताया कि उनका सफर चुनौतियों भरा रहा है। उन्होंने बताया, 'एक छोटे से शहर से निकलकर वैश्विक मंच (Global Stage) पर कदम रखना मेरे लिए सबसे बड़ी मानसिक बाधा थी। अक्सर दूसरों की बड़ी उपलब्धियां देखकर मन में आत्म-संदेह (Self-doubt) पैदा होता था, लेकिन जब मैंने अपनी सोच बदली, तो सब बदल गया।' उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं के लिए एक-दूसरे से तुलना करने के बजाय एक-दूसरे का सपोर्ट करना और जश्न मनाना कितना महत्वपूर्ण है।

Sadhvi Satish Sail 02

कौन हैं अन्य विजेता?

प्रतियोगिता के अंतिम दौर में मुकाबला बेहद कड़ा था।

  • महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार (Rajnandini Pawar) को 'फेमिना मिस इंडिया 2026' की फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया।
  • जम्मू-कश्मीर की रहने वाली और पेशे से डॉक्टर, डॉ. श्री अद्वैता (Dr Sree Advaita) ने सेकंड रनर-अप का खिताब हासिल किया।
Sadhvi Satish Sail 03

साध्वी अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी शुरू करेंगी। उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने का मतलब है ईमानदारी, शक्ति और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना।

Vadodara Student Dance Video: 'मैंने सिंपल साड़ी पहनी थी', डांस पर ट्रोल हुई छात्रा ने रोते-रोते बताई पूरी बात
Vadodara Student Dance Video: 'मैंने सिंपल साड़ी पहनी थी', डांस पर ट्रोल हुई छात्रा ने रोते-रोते बताई पूरी बात
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+