Propose Day 2026: प्याज से लेकर व्हेल के दांत तक, ऐसे अजीबोगरीब तरीके से दुनिया में लोग करते हैं प्रपोज
Propose Day 2026: दुनिया में प्यार का इजहार करने के लिए कई तरीके प्रचलन में हैं। फूलों और चॉकलेट से लेकर रिंग और महंगे तोहफे का स्टाइल तो हम सब जानते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे तरीके हैं जो सुनने में जितने अजीब हैं, उतने ही दिलचस्प भी। प्रपोज डे (8 फरवरी) अब पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा है। कई बार लोग पार्टनर से अपने दिल की बात कहने के लिए इस दिन का खास तौर पर इंतजार भी करते हैं। प्यार का इजहार हो या शादी के लिए प्रपोजल देना, प्रपोज डे बेहतरीन मौका होता है।
दुनिया में प्रपोज करने के कुछ अटपटे तरीके भी प्रचलन में हैं। कहीं प्याज देकर प्रेमी प्रपोज करते हैं, तो कहीं नाच-गाकर। कुछ जगहों पर तो अपहरण करने का भी चलन है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 अजीबोगरीब प्रपोजल परंपराओं के बारे में।

Propose Day 2026: प्याज देकर करते हैं प्रपोज
पुरानी स्कॉटिश परंपराओं में, एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को प्यार के प्रतीक के रूप में प्याज देता था। स्कॉटलैंड में प्याज देकर प्रपोज करने के पीछे माना जाता था कि प्याज की परतें प्यार की गहराई और कभी न खत्म होने वाले जुड़ाव को दिखाती है। आज के जमाने में यह काफी फनी लग सकता है, लेकिन वहां यह गंभीरता से लिया जाता था।
Propose Day Style: व्हेल का दांत देना
फिजी में अगर आपको किसी लड़की का हाथ मांगना है, तो आपको उसके पिता को तबूआ (Tabua) यानी स्पर्म व्हेल का दांत देना होगा। यह वहां सम्मान और प्यार का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। दरअसल व्हेल के दांत ढूंढना बहुत मुश्किल और महंगा काम है।
Propose Day Tradition: लकड़ी के चम्मच पर नक्काशी
वेल्स (Wales) में सदियों पुरानी परंपरा है जिसे 'Lovespoons' कहा जाता है। यहां ऐसी परंपरा है कि लड़का अपने हाथों से लकड़ी के एक चम्मच पर बारीक नक्काशी करता है और उसे लड़की को देता है। अगर लड़की चम्मच स्वीकार कर लेती है, तो समझो रिश्ता पक्का!
Propose Day Ideas: चोरी करके शादी करना
वियतनाम की कुछ जनजातियों में 'साई चिय' (Sai Chieu) नाम की परंपरा है। इसमें लड़के अपनी प्रेमिका का अपहरण कर उनसे शादी करते हैं। इस परंपरा को ब्राइडस्नैचिंग (Bridesnatching) भी कहते हैं। यहां लड़का अपनी पसंद की लड़की को अपहरण करके अपने घर ले जाता है। हालांकि, अब यह प्रतीक तौर पर आपसी सहमति से ही होता है।
Propose Day: कौवे का इंतजार
चीन की कुछ पुरानी लोककथाओं के अनुसार, प्रेमी जोड़े कौवे के बोलने का इंतज़ार करते थे। अगर प्रपोज़ करते समय कौवा बोल दे, तो उसे शुभ माना जाता था। आज के 'कैंडल लाइट डिनर' के दौर में कौवे का इंतज़ार करना वाकई अजीब है!
Proposal Traditions: ताबूत में लेटकर प्रपोज करना
थाईलैंड के कुछ हिस्सों में लोग ताबूत (Coffin) के अंदर लेटकर एक-दूसरे को प्रपोज़ करते हैं। उनका मानना है कि यह मरते दम तक साथ निभाने का सबसे सच्चा वादा है। यह 'डेथ-थीम' प्रपोज़ल आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होता है।












Click it and Unblock the Notifications