कौन है ये अरबपति पिता, जिसके 100 से ज्यादा बच्चे हैं? अब सबको देने वाला है 1100 करोड़ रुपए!
सोचिए जरा...एक दिन आपके दरवाजे पर दस्तक हो और कोई कहे- सुनो तुम अरबों की विरासत के हकदार हो! लेकिन ये हकीकत में होने जा रहा है। पावेल ड्यूरोव (Pavel Durov) का नाम तो सुना ही होगा- वो अरबपति (billionaire) जो सिर्फ अपने बच्चों को नहीं, बल्कि उनकी आने वाली पीढ़ियों की तकदीर भी बदलने वाला है।
टेलीग्राम (Telegram) के 40 साल के सीईओ और फाउंडर पावेल ड्यूरोव की कुल संपत्ति करीब \$17 बिलियन (₹1,41,000 करोड़) बताई जाती है। और अब वो ये धन अपनी अगली पीढ़ी में बांटने का ऐलान कर चुके हैं। मतलब ये पैसा अब 100 से ज्यादा बच्चों में बंटा जाएगा!

कैसे बन गए ड्यूरोव 100 से ज्यादा बच्चों के पिता?
पावेल ड्यूरोव ने खुद फ्रांस की एक मशहूर मैगज़ीन Le Point को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो कम से कम 106 बच्चों के जैविक पिता (Biological Father) हैं। इनमें से 6 बच्चे तीन अलग-अलग पार्टनर से प्राकृतिक रूप से (Naturally) पैदा हुए और बाकी 100 से ज्यादा बच्चे 12 देशों में स्पर्म डोनेशन (sperm donation) से जन्मे हैं। पावेल ने 15 साल पहले ये सिलसिला शुरू किया था।
ड्यूरोव ने कहा?
उन्होंने कहा कि, 'मेरे लिए फर्क नहीं पड़ता कि बच्चे कैसे जन्मे। वो सब मेरे बच्चे हैं और सबको बराबर हक मिलेगा!'
कितनी मिलेगी दौलत?
पावेल ड्यूरोव की दौलत का हिसाब लगाएं तो Bloomberg और Forbes के मुताबिक उनकी नेटवर्थ $13.9 बिलियन से $17.1 billion (₹1,15,000 करोड़ से ₹1,41,000 करोड़) के बीच है। मतलब हर बच्चे को लगभग $131 मिलियन से $161 मिलियन (₹1100 करोड़ से ₹1350 करोड़) तक की विरासत मिलेगी।
लेकिन एक ट्विस्ट है! ये रकम उनके बच्चों को 2055 से पहले नहीं मिलेगी। ड्यूरोव चाहते हैं कि उनके बच्चे पहले खुद की पहचान बनाएं, खुद पर भरोसा करना सीखें।
ड्यूरोव ने कहा कि, 'मैं चाहता हूं कि वो आम लोगों की तरह रहें, अपनी जिंदगी खुद बनाएं। वो बैंक अकाउंट पर निर्भर न हों।'
ड्यूरोव ने इतनी जल्दी अपनी वसीयत क्यों लिखी?
पावेल ड्यूरोव ने ये सब तब तय किया जब वो अपनी वसीयत तैयार कर रहे थे। वजह? फ्रांस में उनके खिलाफ चल रही जांच और कानूनी पेंच। अगस्त 2024 में ड्यूरोव को पेरिस के पास Bourget एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप लगे कि उनकी कंपनी टेलीग्राम के जरिये कई अवैध गतिविधियां - जैसे चाइल्ड एब्यूज मटीरियल, ड्रग तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और ऑर्गनाइज़्ड क्राइम को बढ़ावा मिला।
ड्यूरोव की सफाई और टेलीग्राम का स्टैंड
ड्यूरोव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि, 'अब तक किसी ने ये साबित नहीं किया कि मैं एक पल के लिए भी किसी अपराध में दोषी हूं। स्वतंत्रता की रक्षा करने से कई दुश्मन बनते हैं।'
टेलीग्राम ने भी अपने सीईओ के बचाव में कहा कि, 'हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं। ये बेबुनियाद है कि किसी प्लेटफॉर्म के मालिक को यूजर्स की गलती के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए।'
पावेल डुरोव रूस में जन्मे टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्हें मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने रूस के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म VKontakte (VK) की सह-स्थापना भी की। 10 अक्टूबर, 1984 को जन्मे, डुरोव को गोपनीयता और स्वतंत्रतावादी मूल्यों की वकालत के लिए जाना जाता है, जिसके कारण कभी-कभी सरकारों और निवेशकों के साथ टकराव भी हुआ है।
पावेल डुरोव का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
- पावेल ड्यूरोव का जन्म सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में हुआ था।
- उन्होंने अपना बचपन इटली के ट्यूरिन शहर में बिताया, जहां उनके पिता काम करते थे।
- बाद में वह रूस लौट आए और वहां की प्रसिद्ध डी.के. फद्देयेव अकादमिक जिम्नेजियम में पढ़ाई की।
- पावेल ने सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी से फिलोलॉजी (भाषा विज्ञान) में डिग्री हासिल की।
- उनके पिता वलेरी ड्यूरोव खुद एक फिलोलॉजिस्ट (भाषाविद) हैं, और उनकी मां अल्बिना ड्यूरोवा एक प्रोफेसर हैं। इस वजह से पावेल का पालन-पोषण एक बहुत ही अच्छे माहौल में हुआ।
- उनके बड़े भाई निकोलाई ड्यूरोव गणितज्ञ और प्रोग्रामर हैं, जिन्होंने पावेल के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।
कैसे शुरू हुआ टेलीग्राम (Telegram)
- पावेल ड्यूरोव ने अपने भाई निकोलाई ड्यूरोव के साथ मिलकर 2013 में टेलीग्राम लॉन्च किया। इसका मकसद था एक ऐसा मैसेजिंग ऐप बनाना जो सुरक्षित (secure) और प्राइवेट (private) हो।
- टेलीग्राम ने बहुत तेजी से लोकप्रियता हासिल की और यह अपनी सिक्योरिटी और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के लिए जाना जाने लगा।
- आज टेलीग्राम का हेडक्वार्टर दुबई में है। पावेल ड्यूरोव को 2017 में दुबई की नागरिकता मिली थी।
- इसके अलावा पावेल ड्यूरोव के पास फ्रांस की नागरिकता भी है।
- टेलीग्राम आज दुनिया भर में एक अरब से ज़्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स का प्लेटफॉर्म बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications