FASTag यूजर्स के लिए बड़ी खबर! 1 फरवरी से बदल जाएंगे नियम, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
New Fastag Norms: फास्टैग का इस्तेमाल करने वाले गाड़ी मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 फरवरी से FASTag के नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अब आपको FASTag एक्टिवेट होने के बाद वेरिफिकेशन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
अब तक कई बार ऐसा होता था कि FASTag मिलने या एक्टिवेट होने के बाद भी यूजर्स को KYV (Know Your Vehicle) यानी वाहन की जानकारी वैरिफाई करानी पड़ती थी। इससे लोगों को काफी परेशानी होती थी।

1 फरवरी से FASTag एक्टिवेट होने के बाद होने वाली यह KYV प्रक्रिया अब पूरी तरह खत्म कर दी गई है। अब यह जिम्मेदारी बैंकों की होगी कि वे टैग एक्टिवेट करने से पहले ही सारी जांच पूरी कर लें।
पुराने FASTag यूजर्स को क्या राहत मिली?
अगर आपकी गाड़ी में पहले से FASTag लगा है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपको अब रूटीन के तौर पर KYV कराने की कोई जरूरत नहीं है। KYV केवल तभी मांगा जाएगा जब आपके टैग के खिलाफ कोई शिकायत (जैसे गलत इस्तेमाल या टैग का ढीला होना) दर्ज होगी। अगर कोई शिकायत नहीं है, तो आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।
सुरक्षा के लिए क्या बदला?
NHAI ने अब बैंकों पर शिकंजा कसा है ताकि कोई गड़बड़ी न हो:
- 1. पहले जांच, फिर एक्टिवेशन: बैंक अब 'वाहन' (VAHAN) डेटाबेस से गाड़ी की डिटेल चेक करने के बाद ही टैग एक्टिवेट कर पाएंगे। पहले टैग एक्टिवेट हो जाता था और जांच बाद में होती थी, जिसे अब रोक दिया गया है।
- 2. बैंकों की जिम्मेदारी: अगर गाड़ी का डेटा 'वाहन' पोर्टल पर नहीं है, तो बैंक को 'रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट' (RC) देखकर वेरिफिकेशन करना होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक की होगी।
- 3. ऑनलाइन टैग पर भी लागू: अगर आप ऑनलाइन FASTag खरीदते हैं, तब भी सारी जांच पहले ही पूरी कर ली जाएगी ताकि बाद में कस्टमर को परेशान न किया जाए।
क्यों लिया गया यह फैसला?
अक्सर देखा गया था कि सही डॉक्यूमेंट्स होने के बावजूद वेरिफिकेशन के नाम पर हाईवे यूजर्स को टोल प्लाजा पर देरी और परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस नए नियम से पूरा सिस्टम टेक्नोलॉजी आधारित, ट्रांसपेरेंट और आसान हो जाएगा।
क्या बदला?
- KYV प्रोसेस: एक्टिवेशन के बाद अब कोई KYV नहीं होगा।
- बैंकों का रोल: बैंक 'वाहन' डेटाबेस चेक करने के बाद ही टैग चालू करेंगे।
- पुराने यूजर्स: बिना शिकायत कोई नया वेरिफिकेशन जरूरी नहीं।
- फायदा: टोल पर कम समय लगेगा और बार-बार के वेरिफिकेशन से मुक्ति मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications