Valentine Day Poster: 'जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना' वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की धमकी

Shiv Sena Valentine Day Poster: वैलेंटाइन डे से ठीक तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा जिसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश के सागर शहर में शिवसेना के आक्रामक विरोध ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।

सिविल लाइन स्थित पहलवान बाबा मंदिर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 'लट्ठ पूजन' किया और इसके बाद शहर के प्रमुख इलाकों में चेतावनी भरे पोस्टर चस्पा किए गए।

mp-sagar-shiv-sena-valentine-day-protest

पोस्टरों पर लिखा गया- जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना। इस घटनाक्रम के बाद शहर में वैलेंटाइन डे को लेकर बहस तेज हो गई है और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Valentine Day Posters Viral: वायरल वीडियो से भड़का आक्रोश, वैलेंटाइन डे के खिलाफ मोर्चा

दरअसल, तीन दिन पहले सागर के अटल पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ कपल सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक हरकतें करते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद शहर में नाराजगी फैल गई। इसी घटना को आधार बनाकर शिवसेना ने वैलेंटाइन डे के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया।

शिवसेना का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की गतिविधियां भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Bittu Sona Poster Sagar: पहलवान बाबा मंदिर में विधि-विधान से लट्ठ पूजन

शिवसेना के कार्यकर्ता सिविल लाइन स्थित पहलवान बाबा मंदिर में एकत्र हुए। यहां पंडित-पुरोहितों की मौजूदगी में विधि-विधान से लट्ठों का पूजन किया गया। मंत्रोच्चारण के बीच लट्ठों पर चमेली और सरसों का तेल चढ़ाया गया। शिवसैनिकों का दावा था कि इन लट्ठों में तेल "पिलाया" गया है ताकि जरूरत पड़ने पर वे पूरी ताकत से बरस सकें। कार्यकर्ताओं ने इसे संस्कृति रक्षा का प्रतीक बताया।

पार्क, होटल और धार्मिक स्थलों के बाहर चेतावनी

लट्ठ पूजन के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शहर के पार्कों, होटलों, रेस्टोरेंट्स और धार्मिक स्थलों के आसपास बड़े पैमाने पर पोस्टर लगाए। इन पोस्टरों में साफ-साफ चेतावनी दी गई कि 14 फरवरी को यदि कोई प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक हालत में पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद शहर में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे भारतीय संस्कृति की रक्षा बता रहे हैं, जबकि कई नागरिक इसे डर का माहौल बनाने और निजी स्वतंत्रता में दखल करार दे रहे हैं।

शिवसेना नेताओं के बयान, शादी कराने तक की चेतावनी

शिवसेना के उप-राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि 14 फरवरी वैलेंटाइन डे भारतीय परंपरा का हिस्सा नहीं है। उनके मुताबिक, कुछ युवक-युवतियां पाश्चात्य सभ्यता के नाम पर सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाते हैं, जिसे शिवसेना कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर वैलेंटाइन डे के दिन कोई प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, तो मौके पर ही उनकी शादी करा दी जाएगी।

होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को भी चेतावनी

शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि हर साल शिवसेना वैलेंटाइन डे के खिलाफ सड़क पर उतरती है। इस बार प्रेम की आड़ में अश्लीलता फैलाने वालों को सबक सिखाने के लिए लट्ठों में सरसों का तेल पिलाया गया है। उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 14 फरवरी को किसी भी तरह का फूहड़ या अश्लील कार्यक्रम आयोजित किया गया, तो शिवसैनिक विरोध करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि इस दौरान अगर तोड़फोड़ जैसी कोई घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी आयोजकों और संचालकों की होगी।

प्रशासन की भूमिका पर सवाल, बढ़ेगी पुलिस तैनाती?

शिवसेना की इस खुली धमकी के बाद अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन क्या कदम उठाएगा। क्या 14 फरवरी को पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी, या फिर शहर में टकराव की स्थिति बन सकती है? वैलेंटाइन डे से पहले सागर में तेल पिलाए लट्ठ, धार्मिक अनुष्ठान और आक्रामक पोस्टरबाजी ने माहौल को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+