VIDEO: भारतीय मॉडल ने ऐसा क्या किया कि हिल गई दुनिया! माता-पिता का रिएक्शन भी कर देगा हैरान
भविका मंडावा ने न्यूयॉर्क में कमाल कर दिखाया। उन्होंने फैशन की दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया है! भाविका ने डिजाइनर मैथ्यू ब्लाजी (Matthieu Blazy) के लिए Chanel Métiers d'Art 2026 शो की शुरुआत की। यह उनके करियर का सबसे बड़ा और यादगार पल था।
लेकिन जो चीज़ इस पल को और भी खास बना गई, वो था उनके माता-पिता का रिएक्शन! जब भविका ग्रैंड एंट्री के लिए बोवेरी स्टेशन (Bowery Station) की सीढ़ियों से नीचे उतरीं, तो उनके मम्मी-पापा उन्हें देख कर जोर-जोर से चिल्ला रहे थे और खुशी से ताली बजा रहे थे। इस दौरान उनका फेस रिएक्शन देखने लायक था।

भविका ने यह प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में उनकी मम्मी खुशी से उन्हें पुकारती और पापा गर्व से देखते हुए नजर आए। यह पल देखते ही देखते वायरल हो गया! पूजा हेगड़े, रिया कपूर और अदिति राव हैदरी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी कमेंट्स में ढेर सारे हार्ट इमोजी भेजे।
भविका ने यह पल शेयर करते हुए लिखा- मेरे लिए इसका क्या मतलब है, मैं बता नहीं सकती। @chanelofficial @matthieu_blazy, शुक्रिया।'
मास्टर्स की पढ़ाई, फिर मॉडलिंग का सफर
शो के बाद, भविका ने एक फैशन क्रिएटर, डिलन केली, के साथ बातचीत में अपनी कहानी बताई। डिलन ने जब उन्हें Chanel शो ओपन करने वाली मॉडल कह कर मिलवाया, तो भविका ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, 'मैंने मास्टर्स की डिग्री भी ली है!'
उन्होंने बताया कि उनकी मॉडलिंग की शुरुआत बिलकुल फिल्मी थी। 'मुझे अटलांटिक एवेन्यू में एक स्काउट ने रोका और पूछा, 'मॉडल बनोगी?' मैंने कहा, 'नहीं!' पर जब उसने कहा कि इससे मेरा स्टूडेंट लोन उतर सकता है, तो मैंने सोचा, 'चलो, ट्राई करते हैं!'
उन्हें पहला बड़ा मौका मिला, पर उन्हें पता ही नहीं था कि वह कितना बड़ा था। 'मुझे पता ही नहीं था कि Bottega (बोट्टेगा) क्या है। मैं एक आम परिवार से हूं, फैशन से दूर। मुझे तब एहसास हुआ जब मैं क्लास में गई और सबने पूछा, 'क्या तुमने सच में Bottega शो में वॉक किया?'
टेक्नोलॉजी या रैंप? पेरेंट्स ने रास्ता दिखाया
भविका के सामने एक बड़ा सवाल था: NYU से डिग्री के बाद टेक की नौकरी करें या मॉडलिंग में अपना लक आज़माएं? उन्होंने बताया कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। 'मेरे मम्मी-पापा ने हमेशा मेरा साथ दिया। और जब Chanel ने मुझे एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट दिया, तो मैंने सोचा, 'जितना बड़ा रिस्क, उतना बड़ा इनाम!'
शो से पहले, डिज़ाइनर मैथ्यू ब्लाज़ी की सलाह भी बहुत सिम्पल थी। भविका ने बताया, 'मैथ्यू हमेशा हमें सिर्फ़ 'मज़े करो' कहते थे। यह बात वह वॉक शुरू करने से पहले सब मॉडल्स को कहते हैं।'
भारत के लिए एक बड़ा पल
भविका, Chanel शो को ओपन करने वाली पहली भारतीय मॉडल बनी हैं - यह सचमुच एक ऐतिहासिक पल है!उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर अनीता बिट्टन को खास धन्यवाद दिया, जिन्होंने इंडस्ट्री में अलग-अलग लोगों को मौका देने का काम किया है।
भाविका ने कहा कि, 'लोगों के मैसेज और ईमेल पढ़कर यकीन नहीं होता। लोग कहते हैं कि यह उनकी खुद की जीत जैसा लगता है और इस प्रतिनिधित्व (representation) से उन्हें बहुत खुशी मिली है। यह सब अद्भुत है। वाह, यह तो बस शुरुआत है!' 25 साल की भविका मंडावा हैदराबाद में पैदा हुईं और पली-बढ़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications