Love Story: TMC की इस पूर्व नेता का था मशहूर एक्टर से अफेयर! सालों बाद टूटा रिश्ता, हुई सरेआम बेइज्जत
Love Story: मशहूर बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती के साथ बनगांव शहर के एक स्टेज कार्यक्रम में बदसलूकी हुई है, जिसके बाद से बंगाली सिनेमा की ये खूबसूरत अदाकारा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। उनके फैंस भी इस घटना से काफी गुस्से में हैं और मिमि के साथ ऐसी हरकत करने वालो के खिलाफ पुलिस से एक्शन लेने की बात कह रहे हैं, फिलहाल FIR दर्ज हो गई है।
आपको बता दें कि मिमि चक्रवर्ती बंगाली सिनेमा के खूबसूरत और सशक्त चेहरों में से एक हैं। वो टीएमसी की पूर्व सांसद भी रह चुकी हैं और अक्सर किसी ना किसी कारणों से चर्चित रहती हैं। ' राजनीति मेरे बस की नहीं' कहकर पॉलिटिक्स छोड़ने वाली मिमि के बारे में इन दिनों कहा जा रहा है कि शायद वो फिर से टीएमएसी में वापसी कर सकती हैं और विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

क्योंकि भले उन्होंने पार्टी छोड़ने का कारण कुछ भी बताया हो लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिमि को स्थानीय लोगों का नेतृत्व पसंद नहीं था और अब चीजें पहली जैसी नहीं है इसलिए उनकी राजनीति में वापसी हो सकती है, फिलहाल इस बारे में अभिनेत्री या पार्टी, किसी की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
Mimi Chakraborty का था राज चक्रवर्ती से अफेयर! (Love Story)
इन्हीं कयासों के बीच आपको बताते हैं मिमि की पर्सनल लाइफ के बारे में, कहा जाता है कि एक वक्त था, जब वो मशहूर बंगाली एक्टर-डायरेक्टर राज चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों के अफेयर के चर्चे काफी जोर पकड़े हुए थे, उस वक्त मिमि ने बस अपना करियर शुरु ही किया था और राज अपने करियर के पीक पर थे, सबको लगता था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

करियर की वजह से टूटा रिश्ता! (Love Story)
मिमि सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही थीं लेकिन राज का करियर धीरे-धीरे ढलान पर आ रहा था। मिमि को राज की मां भी बहुत पसंद करती थीं और चाहती थीं कि दोनों शादी कर लें लेकिन मिमि का पूरा फोकस उस वक्त अपने करियर पर था और यही वजह दोनों के ब्रेकअप का कारण बनीं। हालांकि दोनों ने सार्वजनिक रूप से इस बारे में कभी कोई बयान नहीं दिया।
फिल्ममेकर Melih Gulhan Kizilkaya से जुड़ा मिमि का नाम
राज से अलग होने के बाद मिमि का नाम फिल्ममेकर Melih Gulhan Kizilkaya से जुड़ा लेकिन मिमि ने कभी भी इस रिलेशनशिप की भी पुष्टि नहीं की और खुद को सिंगल ही बताती आई हैं।
Mimi Chakraborty पर लगा बेवफाई का आरोप
स्थानीय मीडिया में उन पर आरोप भी लगे थे कि उन्होंने राज के बुरे वक्त में उनका साथ नहीं दिया , उनको बेवफा भी कहा गया लेकिन इन सारी बातों को अनदेखा करते हुए मिमि करियर में आगे बढ़ती गईं और आज वो बंगाली सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं।

जलपाईगुड़ी में हुआ जन्म, मॉडलिंग से की शुरुआत
11 फरवरी 1989 को बंगाल के जलपाईगुड़ी शहर में जन्मी मिमि ने कोलकाता के आशुतोष कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की थी। चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दिसंबर 2012 में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, उनकी पहली फिल्म Bapi Bari Jaa थी।
Mimi Chakraborty का राजनीतिक करियर
साल 2019 में उनकी राजनीति में एंट्री हुई, उन्होंने 2019 के भारतीय आम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जादवपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की, वह जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं लोकसभा में संसद सदस्य थीं। चक्रवर्ती ने 15 फरवरी 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications