Love Story:BJP की इस दिग्गज नेता ने की है मशहूर हीरो से शादी, सुंदरता देख बहक गए थे 'रंगीला' मेकर, मचा था बवाल
Angoorlata Deka Love Story: राजनेताओं की प्रेमकहानी की कड़ी में आज बात उस दिग्गज नेता कि जो अपने बयानों से ज्यादा अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं और सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। आप नहीं समझे तो चलिए बताते हैं, दरअसल यहां पर बात हो रही है असम की जानी-मानी राजनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रमुख महिला नेताओं में से एक अंगूरलता डेका की, जो अक्सर अपने बयानों के कारण लोगों के बीच सुर्खियां बन जाती हैं।
बेपनाह हुस्न की ये मल्लिका केवल पूर्वोत्तर में ही अपनी सुंदरता के लिए मशहूर नहीं हैं बल्कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इनकी सुंदरता के चर्चे हैं। असम की महिला राजनीति की प्रभावशाली चेहरे के रूप में चर्चित अंगूरलता डेका ने अभिनय की दुनिया से राजनीति में कदम रखा है।
बीजेपी ज्वाइन करने से पहले उन्होंने असम और बंगाल की कई हिट फिल्मों में काम किया है। काम के सिलसिले में ही उनकी मुलाकात असमिया फिल्म एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट आकाशदीप से हुई है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी भी काफी हिट रही है।
'Reel रोमांस करते-करते Real में दिल हार बैठे' (Love Story)
लेकिन दोनों Reel रोमांस करते-करते एक-दूसरे पर दिल हार बैठे और फिर एक दिन प्रेम का इजहार कर दिया। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की, करियर के पीक पर एक्टर से शादी करने वाली अंगूरलता एक बेटी की मां हैं।

अंगूरलता डेका ने साल 2015 में भाजपा ज्वाइन की थी (Love Story)
एमएनसी गर्ल बालिका महाविद्यालय से आर्ट्स में ग्रैजुएशन करने वाली अंगूरलता डेका ने साल 2015 में भाजपा ज्वाइन की थी और साल 2016 में असम के बटाद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर सफलता का इतिहास लिखा था। उनके लिए उनके पति आकाशदीप ने भी जमकर प्रचार किया था।
रामगोपाल वर्मा का डोला था अंगूरलता डेका पर दिल (Love Story)
इस जीत के बाद अंगूरलता का नाम पूरे देश में चर्चित हो गया था, कई लोगों ने तो उन्हें देखने के बाद ट्वीट किया था, 'चलिए थोड़ा सा रूमानी हो जाएं।' इस तरह से कमेंट करने वालों में आम से खास लोग शामिल थे, जिसमें फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है, जिनके एक विवादित ट्वीट पर काफी बवाल मच गया था और उसके लिए 'रंगीला' फेम रामगोपाल वर्मा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी।
'अगर विधायक ऐसे दिख सकें तो अच्छे दिन आ जाएंगे'
दरअसल उन्होंने एक्स पर लिखा था कि 'अगर विधायक ऐसे दिख सकें तो अच्छे दिन आ जाएंगे.. धन्यवाद अंगूरलताजी, धन्यवाद मोदीजी.. पहली बार मुझे राजनीति पसंद आई।' जिस पर हंगामा मच गया था। जिसके बाद राम गोपाल वर्मा लोगों के निशाने पर आ गए थे, बवाल बढ़ता देखकर रामू ने पब्लिकली अपने कमेंट के लिए माफी मांगी थी।
राष्ट्रीय मुद्दों पर भी मुखर रहती हैं Angoorlata Deka
विधायक रहते हुए अंगूरलता डेका ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वे अक्सर सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी मुखर होकर अपनी राय रखती हैं, उनका असम की संस्कृति, भाषा और परंपराओं से गहरा लगाव है। उन्हें साहित्य, सामाजिक मुद्दों पर लेखन और युवाओं से संवाद करना पसंद है। वे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की पक्षधर रही हैं।
-
Assam Election 2026 BJP List: BJP की लिस्ट जारी, 88 उम्मीदवारों का ऐलान, CM सरमा जलुकबाड़ी से लड़ेंगे चुनाव -
उत्तराखंड में किसकी लगेगी लॉटरी, मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों की लिस्ट का निकला शुभ मुहूर्त, जानिए कब -
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत














Click it and Unblock the Notifications