Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Story: 'जायकों' के जादूगर को प्यार में एकता कपूर से खाने पड़े थप्पड़! फिर ऐसे हुआ रिश्ते का अंत

Kunal Kapur Love Story: मास्टरशेफ इंडिया के नए सीजन (2026) का शानदार आगाज हो चुका है। एक बार फिर जज की मशहूर तिकड़ी-शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और शेफ कुनाल कपूर-स्क्रीन पर लौट आई है। जहां शो में कुनाल कपूर खाने के जरिए रिश्तों की गर्माहट की बात करते हैं, वहीं उनकी अपनी निजी जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी ट्रेजेडी से कम नहीं है।

जिस वक्त वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, उसी वक्त उनका सबसे करीबी रिश्ता बिखर रहा था। शेफ कुनाल कपूर और एकता कपूर की कहानी साल 2008 में शुरू हुई थी। 20 अप्रैल 2008 को दोनों शादी के बंधन में बंधे। उस समय कुनाल एक उभरते हुए शेफ थे और एकता के साथ मिलकर उन्होंने एक सुखी संसार के सपने देखे थे।

Chef Kunal Kapur

शादी के शुरुआती चार साल ठीक रहे और साल 2012 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसने उनके जीवन में खुशियां भर दीं। उस समय कुनाल 'मास्टरशेफ इंडिया' के जरिए अपनी पहचान बना रहे थे और ऐसा लग रहा था कि उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ, दोनों ही परफेक्ट हैं।

सफलता की चमक और रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट
जैसे-जैसे कुनाल कपूर नेशनल सेलिब्रिटी बने, उनके घर की चारदीवारी के भीतर विवाद गहरे होने लगे। कुनाल के अनुसार, उनकी सफलता ही उनके रिश्ते के लिए चुनौती बन गई। उन्होंने आरोप लगाया कि एकता अक्सर उनके और उनके माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करती थीं।

पब्लिक ह्यूमिलेशन: जब सेट पर जड़ा थप्पड़

रिश्ते में कड़वाहट उस वक्त चरम पर पहुंच गई जब निजी विवाद कुनाल के वर्कप्लेस तक पहुंच गए। कुनाल ने कोर्ट को बताया कि उनकी पत्नी अक्सर यशराज स्टूडियो (जहां शूटिंग होती थी) पहुंच जाती थीं और वहां हंगामा करती थीं। एक बार तो उन्होंने शूटिंग के दौरान ही कुनाल को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था।

एक नामी शेफ के लिए, जिसे पूरी दुनिया सम्मान की नजर से देख रही थी, यह सार्वजनिक अपमान बेहद दर्दनाक था। 2013 में एक विवाद के बाद एकता ने पुलिस (PCR 100) बुला ली थी, जिसे बाद में उन्होंने 'गुस्से में उठाया कदम' बताया, लेकिन कुनाल के लिए यह टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

कोर्ट का दखल: 'क्रूरता' की वो खौफनाक दास्तां

साल 2015 में कुनाल ने घर छोड़ दिया और तलाक की अर्जी दी। दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान जो सबूत सामने आए, उन्होंने जजों को भी झकझोर दिया। कोर्ट ने एक वीडियो देखा जिसमें कुनाल की पत्नी रोते हुए बच्चे के सामने उन्हें 'कुत्ता' और 'पागल' कह रही थीं और उनके साथ मारपीट कर रही थीं।

इसके अलावा, पत्नी ने कुनाल पर 40 लाख रुपये के दहेज और 'फ्लर्ट' करने के झूठे आरोप भी लगाए, जिनका कोई प्रमाण नहीं मिला। कोर्ट ने माना कि बिना सबूत के पति के चरित्र पर कीचड़ उछालना 'मानसिक क्रूरता' (Mental Cruelty) की पराकाष्ठा है।

बेटे से दूरी और 2024 में मिला इंसाफ

तलाक की इस जंग में कुनाल को जो सबसे बड़ा घाव मिला, वह था अपने बेटे से दूर होना। 2015 के बाद से पत्नी ने उन्हें बेटे से मिलने तक नहीं दिया। कोर्ट ने इसे 'पैरेंटल एलीनेशन' (Parental Alienation) करार दिया, जिसका अर्थ है पिता के प्यार से बच्चे को वंचित रखना।

आखिरकार, 2 अप्रैल 2024 को दिल्ली हाई कोर्ट ने कुनाल की पत्नी के व्यवहार को 'मर्यादा और सहानुभूति से रहित' बताते हुए तलाक को मंजूरी दे दी। आज 2026 में, कुनाल मास्टरशेफ की जज की कुर्सी पर भले ही मुस्कुराते हुए नजर आते हों, लेकिन उनकी यह मुस्कान सालों की मानसिक प्रताड़ना और कानूनी जंग के बाद मिली शांति का नतीजा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+