Kumar Mangalam Birla on KBC 17: रात को किसकी तलाश में निकलते हैं कुमार मंगलम बिड़ला? खुद किया खुलासा
Kumar Mangalam Birla on KBC 17: मशहूर बिजनेसमैन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) सीजन 17 के फिनाले वीक में नजर आने वाले हैं। 29 दिसंबर को टेलीकास्ट होने वाले इस एपिसोड के प्रोमो ने अभी से तहलका मचा दिया है, जिसमें बिड़ला ने अपनी निजी जिंदगी और आदतों से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।
शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने जब कुमार मंगलम बिड़ला से पूछा कि उन्हें 'हॉट सीट' तक आने में इतना समय क्यों लग गया? इस पर बिड़ला ने मुस्कुराते हुए बेहद ईमानदारी से जवाब दिया।

KBC में आने से क्यों डरते थे कुमार मंगलम बिड़ला?
उन्होंने कहा, 'अमित जी, मैं काफी समय से यहां आना चाहता था, लेकिन मुझे एक बात का डर था। मैं सोचता था कि अगर मैं एक भी सही जवाब नहीं दे पाया, तो आप मेरे बारे में क्या सोचेंगे?' उनके इस जवाब को सुनकर बिग बी और वहां मौजूद दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
शो के दौरान जब दर्शकों को सवाल पूछने का मौका मिला, तो उन्होंने कुछ दिलचस्प सवाल किए। एक ऑडियंस ने उनसे उनके खान-पान और कुकिंग को लेकर सवाल किया, तो एक ने उनके बच्चों के लेकर टेढ़ा सवाल पूछा?
तीनों बच्चों में से किसके सबसे ज्यादा करीब हैं?
एक ऑडियंस ने उनसे उनके तीन बच्चों (अनन्या, अद्वैतशा, आर्यमान) को लेकर एक मुश्किल सवाल पूछ लिया।सवाल था कि आप अपने तीनों बच्चों में से किसके सबसे ज्यादा करीब हैं? बिड़ला ने बहुत ही चतुराई और प्यार से जवाब दिया।
उन्होंने सवाल पूछने वाले से ही पूछा, 'क्या आपके बच्चे हैं?' जब जवाब 'हां' में मिला, तो उन्होंने कहा, 'फिर आप ऐसा सवाल कैसे कर सकते हैं? मैं अपने तीनों ही बच्चों के बेहद करीब हूं।'
रात को किसकी तलाश में निकलते हैं कुमार मंगलम बिड़ला?
शो के दौरान एक ऑडियंस ने उनसे उनके खान-पान और कुकिंग को लेकर सवाल किया। सवाल था कि आप आखिरी बार किचन में कब गए थे और आपको क्या बनाना पसंद है? जवाब में कुमार मंगलम बिड़ला ने हंसते हुए कहा, 'मैं कल रात ही किचन में गया था। मुझे कुकिंग बिल्कुल नहीं आती। लेकिन कई बार रात को मैं चॉकलेट ढूंढने जाता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications