Khan Sir ने खोला गुपचुप तरीक़े से शादी रचाने का राज़, Tejashwi Yadav को बताया किसका मॉडल कॉपी किया?
Khan Sir Wedding Secret Reveals, Reception News: मशहूर शिक्षक और सोशल मीडिया सेंसेशन खान सर की रिसेप्शन पार्टी पटना में आयोजित की गई, जिसमें बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। इस दौरान खान सर ने अपनी शादी से जुड़ा एक ऐसा राज़ खोला, जिसे सुनकर तेजस्वी यादव भी हैरान रह गए। नीचे दिए वीडियो में देख सक्ते हैं उन्होंने क्या बताया जो तेजस्वी भी मुस्कुराने लगे।
नामचीन लोगों ने की शिरकत: खान सर अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर स्टेज पर प्रवेश दाखिल हुए, उनकी पत्नी घूंघट में थीं। उनके रिसेप्शन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। पटना के सगुना मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें शिक्षा विभाग के कई बड़े अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय हुआ निकाह:खान सर और लाल जोड़े में उनकी दुल्हन पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। सभी ने खान सर को शादी की बधाई दी और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। वहीं खान सर ने तेजस्वी यादव को बताया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के समय ही निकाह कर लिया था। उन्होंने तेजस्वी यादव से यह भी कहा कि उन्होंने उन्हीं के मॉडल को अपनाया है।
क्लास में किया शादी का खुलासा: खान सर ने अपनी शादी का खुलासा तब किया जब वे क्लास में बच्चों को पढ़ा रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने एएस खान नाम की लड़की से निकाह किया है। 2 जून को पटना में रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसमें उनके परिवार और अन्य मेहमान शामिल हुए।
खान सर 6 जून को एक भोज का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें उनके छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। उन्होंने अपने कोचिंग के बच्चों को 6 जून को आमंत्रित किया है। 2 जून को हुए रिसेप्शन में शिक्षा जगत से जुड़े कई लोग और कुछ नेता भी शामिल हुए थे। सभी ने खान सर को बधाई दी।
तेजस्वी यादव ने दी बधाई: तेजस्वी यादव ने खान सर को शादी की मुबारकबाद दी। मंच पर पहुंचने पर खान सर ने अपनी शादी से जुड़ा राज़ बताया, जिसे सुनकर तेजस्वी यादव भी मुस्कुराने लगे।
तेजस्वी यादव ने खान सर से पूछा, "बियाह कब हुआ आपका?"
खान सर ने जवाब दिया, "अभी जो इंडिया और पाकिस्तान का युद्ध चल रहा था, उसी वक्त हम निकाह किए।"
खान सर ने आगे कहा, "मॉडल आप ही का था सर, चुपचाप करके बाद में बताना है।"
"निकाह में 12-13 लोग ही थे सर, जैसे आप किए ना वैसे ही हम किए हैं," खान सर ने कहा। "हम सोचे किसका कॉपी करे तो हम आप ही का कॉपी कर लिए।" इतना कहने के बाद खान सर हंसने लगे।
6 जून को छात्रों के लिए रिसेप्शन: खान सर ने जब बच्चों को पढ़ा रहे थे, तब उन्होंने अपनी शादी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान एएस खान नाम की लड़की से शादी की। 6 जून को खान सर एक विशेष भोज का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें उनके छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। उन्होंने अपने कोचिंग के बच्चों को भी आमंत्रित किया है। खान सर की शादी की खबर सुनकर उनके छात्र और प्रशंसक बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं।
यहां देखें खान सर के रिसेप्शन का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications